फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage will be collected from homes... Samgauli will be its final destination

Chandigarh News: घर से उठेगा कूड़ा... समगौली में होगा उसका अंतिम पड़ाव

Sun, 04 Oct 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be collected from homes... Samgauli will be its final destination
20 करोड़ से बनेगा नया प्रबंधन ढांचा, समगौली में कचरा प्रसंस्करण प्लांट की तैयारी तेज, बलियाली-बलौंगी-लांडरां में बनेंगे छंटाई केंद्र
विज्ञापन

योगेन्द्र त्रिपाठी
मोहाली। शहर में लगातार बढ़ती कूड़े की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम अब सिर्फ घर-घर से कचरा उठाने तक सीमित रहने के बजाय उसके संग्रह, छंटाई और प्रसंस्करण का पूरा ढांचा तैयार करने की दिशा में बढ़ रहा है। निगम ने करीब 20 करोड़ से अलग-अलग क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन से जुड़े कई अहम कार्यों के अनुमान तैयार किए हैं। इनमें एरोट्रोपोलिस सिटी के बी-ब्लॉक और डी-ब्लॉक में सेकेंडरी पॉइंट, समगौली गांव में कचरा प्रसंस्करण प्लांट और बलियाली, बलौंगी व लांडरां में कचरा संग्रह एवं छंटाई के लिए सिविल वर्क शामिल हैं। एरोट्रोपोलिस सिटी के बी-ब्लॉक और डी-ब्लॉक में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए अलग-अलग सेकेंडरी पॉइंट बनाए जाने हैं। इन केंद्रों पर क्षेत्र से एकत्रित कचरे को व्यवस्थित तरीके से जमा करने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे खुले स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। नगर निगम की इस पहल में खास बात यह है कि अलग-अलग स्थानों पर सेकेंडरी पॉइंट बनाने के साथ प्रसंस्करण प्लांट की दिशा में भी काम बढ़ाया जा रहा है। यानी कचरा उठाने से लेकर उसे एकत्र करने, छांटने और प्रसंस्करण तक की पूरी व्यवस्था तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि यह ढांचा तय योजना के अनुसार विकसित होता है तो शहर में कूड़ा प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है। मोहाली में कचरा प्रबंधन की लंबे समय से चली आ रही समस्या के बीच नगर निगम ने समगौली गांव में ठोस कचरा प्रसंस्करण प्लांट की दिशा में काम शुरू किया है। निगम की ओर से प्लांट के निर्माण के लिए आर/सी अनुमान तैयार किया गया है।

वैज्ञानिक प्रबंधन से कचरे का होगा प्रसंस्करण
प्रस्तावित प्लांट का उद्देश्य शहर से निकलने वाले ठोस कचरे को केवल डंप करने के बजाय उसके प्रसंस्करण और वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यवस्था विकसित करना है। यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि शहर में कचरे की मात्रा बढ़ने के साथ उसके निस्तारण की चुनौती भी लगातार बनी हुई है। समगौली प्लांट तैयार होने पर कचरा संग्रहण केंद्रों से आगे उसे प्रसंस्करण तक पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने का रास्ता खुलेगा। तीन गांवों में संग्रह और छंटाई केंद्र बलियाली, बलौंगी और लांडरां में भी ठोस कचरा संग्रह और छंटाई के लिए सेकेंडरी पॉइंट के सिविल वर्क का प्रस्ताव है। इन केंद्रों पर कचरे को आगे भेजने से पहले व्यवस्थित तरीके से संभालने और अलग-अलग करने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


मोहाली में कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित करने के लिए संग्रहण से लेकर छंटाई और प्रसंस्करण तक की पूरी व्यवस्था मजबूत की जा रही है। समगौली में प्रसंस्करण प्लांट और विभिन्न क्षेत्रों में सेकेंडरी पॉइंट बनने से कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन में मदद मिलेगी। -सरबजीत सिंह समाना, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed