फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage collectors burn effigy of MP Kiran Kher

गारबेज कलेक्टरों ने सांसद किरण खेर का पुतला जलाया

Sat, 09 Jan 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Garbage collectors burn effigy of MP Kiran Kher
पुतला फूंकते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। नगर निगम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे गारबेज कलेक्टरों ने शुक्रवार को सांसद किरण खेर का पुतला जलाया। इससे पहले इन लोगों ने मेयर और निगम आयुक्त का भी पुतला जलाया है। अखिल भारतीय मजदूर संगठन के बैनर तले गारबेज कलेक्टर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ये लोग नगर निगम कार्यालय के बाहर भी कूड़ा फेंक चुके हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय मजदूर संगठन चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष शमशेर सिंह लोटिया ने बताया कि वे नगर निगम की डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर से बिना सहमति लिए घर घर से कूड़ा-कचरा उठाने की गाड़ियां चलाने के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे हैं। मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सांसद के घर का घेराव करेंगे। चुनाव के समय जो वादे किए गए थे उसे पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस धरना में बड़ी संख्या में गारबेज कलेक्टर शामिल हुए। नगर निगम गारबेज कलेक्टरों को गाड़ियों पर लगाकर बंधुआ मजदूर और गुलाम बना रहा है। गारबेज कलेक्टरों की मांगों में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 2008 में शुरू रैग पिकर आवास योजना को पुन: शुरू करने और जो भी डोर टू डोर के साथी हैं उन्हें मलोया में गरीब आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध करवाए जाने, जो सुविधाएं पक्के सफाई कर्मचारियों को दी जाती हैं, वह दी जाएं आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed