फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangwar in office, sonu shah died, two injured

दफ्तर में हुई गैंगवार, सोनू शाह की मौत, दो साथी जख्मी

Sun, 29 Sep 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
gangwar in office, sonu shah died, two injured
चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल में शनिवार दोपहर भाजपा समर्थक व अपराधी किस्म के राजबीर उर्फ सोनू शाह की गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के समय सोनू अपने दफ्तर में दो साथियों संग बैठा हुआ था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन युवक उसके दफ्तर में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले में सोनू और उसके साथियों जोगिंदर और परविंदर उर्फ रोनी को भी गोलियां लगीं। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों साथियों की हालत गंभीर है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, वारदात करीब एक घंटे बाद राजस्थान की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट से एक मैसेज अपलोड किया गया, जिसमें लिखा था कि सोनू की हत्या उसने ही करवाई है। बाद में सोनू के भाई ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सोनू और लॉरेंस गैंग के कुख्यात शार्प शूटर संपत नेहरा के गुर्गों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच संपत नेहरा की ओर मोड़ ली है। संपत भी पंजाब की जेल में बंद है। पिछले साल उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पुलिस का शक कुछ अन्य गैंगस्टरों पर भी है। फिलहाल पुलिस ने सेक्टर-34 थाना पुलिस हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनू शाह ने बुड़ैल मार्केट के पीछे उसने अपना एक दफ्तर बना रखा था। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपने घर पर बोलकर गया कि वह दफ्तर जा रहा है। दफ्तर में जोगिंदर और परविंदर पहले से उसका इंतजार कर रहे थे। दोनों ही सोनू के दोस्त हैं। इस दौरान एक युवक अंदर आया और उसके पीछे दो अन्य युवक थे। दफ्तर में घुसते ही तीनों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सोनू के सिर और छाती पर गोली लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, जबकि जोगिंदर के बाजू और परविंदर उर्फ रोनी की कमर पर गोली लगी है, उन्हें जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। रोनी को देर शाम पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं, वारदात स्थल से 32 बोर के आठ खोखे बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही आपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच और एसएसपी नीलांबरी विजय जगादले पहुंचीं। वारदात के बाद बुड़ैल मार्केट बंद कर दी गई। सोनू के शव को पुलिस ने अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। बता दें कि सोनू शाह पर रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व लड़ाई-झगड़ों कई मामले दर्ज थे। दो साल पहले गैंगस्टरों के बीच हुई कई गैंगवार में भी उसका नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों को डराने के लिए हवा में की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने तीन युवक आए थे। इनमें एक युवक पहले दफ्तर में घुसा और कुछ बात कर सोनू पर पिस्टल तान दी। तभी अन्य सभी आरोपियों ने सोनू शाह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इससे सोनू के सिर और छाती पर तीन से चार गोलियां लगीं जबकि जोगिंदर और रोनी को एक-एक गोली मारी गई। वारदात के बाद आरोपी गली में हवा में फायरिंग करते हुए सभी आरोपी फरार हो गए। सोनू शाह भाजपा समर्थक था। इसके अलावा वह केबल का बिजनेस भी करता था। वारदात के बाद उसके दफ्तर की फर्श खून से लाल थी। चारों ओर खून बिखरा हुआ था। टेबल पर रखे कागजात और अन्य सामान भी इधर-उधर पड़ा था। मौके पर पहुंची सीएफएसएल टीम ने वारदात स्थल से सबूत इकट्ठा कर फिंगर प्रिंट जब्त किया। साथ ही वहां कि वीडियोग्राफी भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दफ्तर और आसपास एरिया के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके और मार्केट एरिया में कुछ सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है।
प्रत्यक्षदर्शी लकी ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से गली के मेन गेट से इंटर कर रहा था। तभी जोरदार आवाज सुनाई दे रही थी। लगा कि कोई पटाखा बजा रहा है। इसके बाद जोगिंदर भागते हुए उसके गाड़ी के पास आया और बोला कि लड़कों ने सोनू भाई को मार दिया है। फौरन अंदर पहुंचा तो सभी खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद इसकी सूचना उसके परिवारों और दोस्तों को दी। दफ्तर के अंदर पुलिस ने पांच खोल बरामद किए जबकि बाहर तीन खोल।
लॉरेंस की फेसबुक आईडी पर ये लिखा
राम-राम भाई आज सोनू शाह का जो मर्डर किया, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। सोनू गरीबों को तंग करता और उनसे हफ्ता लेता था। साथ ही मेरे एंटी पार्टी को सपोर्ट करता था। आज इसके मरने से गरीबों को आराम मिल गया। मेरा भाई काला और राजू बसोदी ने मेरे कहने पर इसको मार दिया। बाकी जिसके दिल में वहम है निकाल दूंगा। अब इसके बाद दो डिस्को और क्लब वालों का नंबर होगा। जिस-जिस को कॉल करी है, हल्के में मत लेना।

मौके से आठ खोखे मिले हैं। सभी बदमाश आपस में हरियाणवी में बात कर रहे थे। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-नीलांबरी विजय जगादले, एसएसपी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed