फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangster sukhi arrested from nabha

नाभा जेल ब्रेक कांड का वांटेड गैंगस्टर सुखी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Thu, 27 Apr 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 27 Apr 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
gangster sukhi arrested from nabha
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
नाभा जेल ब्रेक कांड मामले में वांटेड गैंगस्टर सुखचैन सिंह उर्फ सुखी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने बुधवार को उसे नाभा-संगरूर रोड पर छीटांवाला के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि उसके पास से लूटी गई एक कार, एक पिस्तौल, एक रिवाल्वर, 630 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस विंग के क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट की ओर से की गई है। गैंगस्टर मानसा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


एआईजी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी की ओर से सूचना के आधार पर नाभा-संगरूर रोड पर छीटांवाला के पास नाकाबंदी की गई थी। जहां हरियाणा के नंबर वाली कार को रोककर चेकिंग की गई, तो कार में गैंगस्टर सुखचैन सिंह सवार मिला। उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक 30 बोर का देसी पिस्तौल, एक लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर और 630 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया।
विज्ञापन

कार डीलर को गोली मारकर लूटी गई थी कार

gangster sukhi arrested from nabha
छीनी गई कार बरामद - फोटो : file photo
पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर सुखी ने यह कार 13 मार्च 2017 को पातड़ां के इलाके में एक कार डीलर को गोली मारकर जख्मी करते हुए छीनी थी। बाद में कार पर उसने हरियाणा का जाली नंबर लगा लिया था। पुलिस की ओर से बरामद किए गए पिस्तौल व रिवाल्वर भी उसकी ओर से अपने साथियों के साथ मिलकर बठिंडा के नंदगढ़ इलाके में छीने गए थे। 

गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों का साथी है सुखी 
चौहान ने बताया कि गैंगस्टर से पूछताछ दौरान सामने आया है कि वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों का साथी है और वह उसके साथ साल 2014 में बठिंडा जेल में बंद होने के वक्त से संपर्क में है। वहां बंद रहे अन्य गैंगस्टरों और अन्य कई भगौड़े गैंगस्टरों के साथ भी सुखी के संबंध हैं।

सुखी ने ही नाभा जेल में दाखिल होते वक्त की थी अंधाधुंध फायरिंग

gangster sukhi arrested from nabha
नाभा जेल
सुखी ने नाभा जेल ब्रेक कांड में अह्म भूमिका निभाई थी और जेल में दाखिल होते वक्त अंधाधुंध फायरिंग की थी। सुखी साल 2016 में एक फौजदारी मामले में संगरूर जेल से जमानत पर बाहर आया था। इसके अलावा सुखी के खिलाफ डकैती, लूट व इरादा कत्ल के दर्जनों मामले संगरूर, बठिंडा, पटियाला व सिरसा (हरियाणा) में दर्ज हैं। इन मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

इसके अलावा सुखी ने पंजाब से एक मारुति सियाज और स्विफ्ट डिजायर कारें भी लूटी थीं। सियाज कार को छीनते समय ड्राइवर को उसने जख्मी भी कर दिया था। 27 नवंबर 2016 को नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में कुछ हथियारबंद व्यक्ति दाखिल होकर हथियारों की नोक पर गैंगस्टरों समेत छह कैदियों को भगा कर अपने साथ ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed