{"_id":"5fb947b01c44045aca106a3a","slug":"gangster-lawrence-bishnoi-shifted-from-bharatpur-jail-to-ajmer-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉरेंस बिश्नोई को चुपचाप भरतपुर से अजमेर जेल किया गया शिफ्ट, कभी सलमान खान को दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉरेंस बिश्नोई को चुपचाप भरतपुर से अजमेर जेल किया गया शिफ्ट, कभी सलमान खान को दी थी धमकी
Sat, 21 Nov 2020 10:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई।
पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में दहशत के पर्याय बने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को शनिवार सुबह भारी सुरक्षा के बीच भरतपुर की सेवर जेल से अजमेर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सुबह करीब 7:30 बजे हुई शिफ्टिंग की इस कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। सेवर जेल अधीक्षक अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भरतपुर से भेजे गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नाई को अजमेर केंद्रीय जेल में दाखिल कर लिया गया है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने फिल्म अभिनेता सलमान को जान से मारने की धमकी देकर चर्चा में आया था।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई को भरतपुर जेल में काफी लंबा समय हो जाने के कारण जेल प्रशासन ने राज्य सरकार से उसे किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी। इसकी अनुमति मिलने के साथ ही शनिवार सुबह हथियारबंद पुलिस जत्थे के साथ बख्तरबंद गाड़ी से लॉरेंस बिश्नोई को भरतपुर से अजमेर भेजा गया।
विज्ञापन
इस बीच पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई के जाने के बाद भरतपुर जेल में उसकी बैरक की तलाशी ली गई तो वहां छुपाकर रखे गए कई मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं जेल प्रशासन को मिलीं हैं। हालांकि जेल प्रशासन इसकी पुष्टि करने से बच रहा है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई ने भरतपुर की सेवर जेल में भी हार्डकोर कैदियों को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया था। इससे जेल प्रशासन खासा परेशान था और उसे किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की कई दिनों से मांग कर रहा था।