फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Lawrence Bishnoi shifted from Bharatpur Jail to Ajmer Jail

लॉरेंस बिश्नोई को चुपचाप भरतपुर से अजमेर जेल किया गया शिफ्ट, कभी सलमान खान को दी थी धमकी

Sat, 21 Nov 2020 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi shifted from Bharatpur Jail to Ajmer Jail
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई।

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में दहशत के पर्याय बने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को शनिवार सुबह भारी सुरक्षा के बीच भरतपुर की सेवर जेल से अजमेर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सुबह करीब 7:30 बजे हुई शिफ्टिंग की इस कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। सेवर जेल अधीक्षक अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भरतपुर से भेजे गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नाई को अजमेर केंद्रीय जेल में दाखिल कर लिया गया है।  बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने फिल्म अभिनेता सलमान को जान से मारने की धमकी देकर चर्चा में आया था।

विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई को भरतपुर जेल में काफी लंबा समय हो जाने के कारण जेल प्रशासन ने राज्य सरकार से उसे किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी। इसकी अनुमति मिलने के साथ ही शनिवार सुबह हथियारबंद पुलिस जत्थे के साथ बख्तरबंद गाड़ी से लॉरेंस बिश्नोई को भरतपुर से अजमेर भेजा गया।
विज्ञापन



इस बीच पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई के जाने के बाद भरतपुर जेल में उसकी बैरक की तलाशी ली गई तो वहां छुपाकर रखे गए कई मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं जेल प्रशासन को मिलीं हैं। हालांकि जेल प्रशासन इसकी पुष्टि करने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई ने भरतपुर की सेवर जेल में भी हार्डकोर कैदियों को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया था। इससे जेल प्रशासन खासा परेशान था और उसे किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की कई दिनों से मांग कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed