{"_id":"5dbde96f8ebc3e0168433d63","slug":"gangster-lawrence-bishnoi-on-five-days-police-custody-chandigarh-news-pkl355641744","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पांच दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के मामले में वांछित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को क्राइम ब्रांच प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाई है। लॉरेंस राजस्थान की भरतपुर जेल में बंद था। देर शाम करीब 7.30 बजे टीम ने लॉरेंस को जिला अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया। इसके बाद जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया। इस दौरान लॉरेंस को देखने वालों की भीड़ लग गई। बाद में कड़ी सुरक्षा में उसे क्राइम ब्रांच ले जाया गया। टीम अब सोनू शाह के हत्या केस में उससे पूछताछ करेगी।
सोनू शाह की हत्या के कुछ ही देर बाद लॉरेंस ने फेसबुक पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने हत्यारों को पनाह देने वाले बुड़ैल के होटल मैनेजर धर्मेंद्र को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि सोनू शाह पर गैंगस्टर राजन, शुभम उर्फ बिगनी, काला समेत अन्य आरोपियों ने गोलियां चलाईं थीं। टीम ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में उनके ठिकानों पर दबिश दी थी। लेकिन हत्यारों का कुछ पता नहीं लग सका। 23 अक्तूबर को खन्ना पुलिस ने गैंगस्टर शुभम को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस शुभम को प्रोडक्शन वारंट पर 7 दिन के रिमांड पर चंडीगढ़ लाई। लेकिन सूत्रों के अनुसार, उससे कुछ खास खुलासा नहीं हो सका। इसके बाद अब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। शुभम का 7 दिन का रिमांड 4 नवंबर को खत्म हो जाएगा।
रंगदारी मांगने पर भी होगी पूछताछ
सितंबर में सेक्टर-26 स्थित एक क्लब के मालिक से व्हाट्सएप के जरिये रंगदारी मांगी गई थी। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताया था। क्राइम ब्रांच टीम अब इस मामले में भी लॉरेंस से पूछताछ करेगी। इसके अलावा यह भी पता लगाएगी कि लॉरेंस के पास जेल में मोबाइल कहां से आता है।
विज्ञापन
शुभम और लॉरेंस से आमने सामने होगी पूछताछ
क्राइम ब्रांच गैंगस्टर शुभम और लॉरेंस को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। गैंगस्टर शुभम पर पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, फिरौती समेत अन्य अन्य शामिल हैं। जबकि लॉरेंस पर 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
होनी हैं और भी गिरफ्तारी
सोनू शाह हत्या केस में पांच बदमाशों के शामिल होने की आशंका है। लेकिन पुलिस के हत्थे सिर्फ एक बदमाश चढ़ा है। पुलिस अब राजन, काला समेत अन्य की तलाश है। इन आरोपियों को चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों की पुलिस भी तलाश रही है।
बुड़ैल आफिस में हुई थी सोनू शाह की हत्या
28 सितंबर को बुुड़ैल ऑफिस में सोनू शाह की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, वारदात में करीब पांच बदमाश शामिल थे। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोनू शाह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना पर बदमाशों को पनाह देने वाले होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया था।