{"_id":"60d34501083641353f1bbd7b","slug":"gangster-jaipal-bhullar-cremated-after-second-time-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता मुठभेड़: 15वें दिन हुआ गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का अंतिम संस्कार, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी परिजन नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता मुठभेड़: 15वें दिन हुआ गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का अंतिम संस्कार, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी परिजन नाखुश
Wed, 23 Jun 2021 08:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:43 PM IST
सार
कोलकाता मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का 15वें दिन अंतिम संस्कार हुआ। नौ जून को कोलकाता में पुलिस ने गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जस्सी खरड़ को मुठभेड़ में मार गिराया था। पंजाब पुलिस लुधियाना के जगरांव में दो एएसआई की हत्या मामले में इन दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
फिरोजपुर में हुआ गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का अंतिम संस्कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई चंडीगढ़ में दोबारा पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को फिरोजपुर शहर के श्मशान घाट में गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का अंतिम संस्कार कर दिया है। बठिंडा जेल से हथकड़ी लगाकर पुलिस फिरोजपुर लेकर आई। अमृतपाल ने भाई जयपाल की चिता को मुखाग्नि दी है। श्मशान घाट पुलिस छावनी में तबदील था।
विज्ञापन
जयपाल के पिता भूपिंदर सिंह दोबारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी असंतुष्ट नजर आए हैं। उधर, पुलिस हिरासत में अमृतपाल ने पत्रकारों को कहा कि जयपाल का पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया था और अब उसका भी एनकाउंटर किया जा सकता है। पुलिस ने अमृतपाल को बस में बिठाया और श्मशान घाट से बस लेकर चले गए। उल्लेखनीय है कि नौ जून को कोलकाता में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर जयपाल मारा गया था।
विज्ञापन
उधर, पिता भूपिंदर सिंह ने पीजीआई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने रिपोर्ट में 22 चोट होने की बात कही है। साथ में नीचे दो लाइन लिखी है कि कोई टार्चर नहीं किया गया है। परिवार उक्त रिपोर्ट से भी असंतुष्ट है।
विज्ञापन
पुलिस श्मशान घाट में जयपाल के भाई अमृतपाल को लेकर पहुंची। अमृतपाल ने अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली सभी धार्मिक रीति रिवाज को पूरा किया और पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाई की चिंता को मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते समय ही पुलिस घेरा डालकर अमृतपाल को बस तक ले गई। अमृतपाल ने कहा कि जयपाल के फर्जी एनकाउंटर को दबाने के लिए पुलिस उसका भी एनकाउंटर कर सकती है।