फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Deepu will reveal secrets of firing outside liquor trader house

अब गैंगस्टर दीपू उगलेगा सच, फिरौती वसूलने या आपसी कड़वाहट में करवाई गई थी फायरिंग

Sat, 06 Jun 2020 12:56 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 06 Jun 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Gangster Deepu will reveal secrets of firing outside liquor trader house
फाइल फोटो
शराब व्यवसायी अरविंद सिंगला के भाई के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की वजह गैंगस्टरों के फिरौती मांगने या फिर लिकर कारोबारियों की आपसी कड़वाहट भी हो सकती है। पुलिस गैंगस्टरों की ओर से फिरौती मांगने और शराब कारोबारियों की आपसी रंजिश को लेकर भी जांच कर रही है। इसका खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू को शनिवार को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आ रही है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि दीपू से पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका का खुलासा हो जाएगा कि आखिरकार सेक्टर 33 और सेक्टर 9 में शराब कारोबारियों के घर और ठेके के बाहर अंधाधुंध फायरिंग क्यों करवाई गई थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की जांच में सामने आया है कि फायरिंग के लिए शूटरों को हायर किया गया था। वहीं, पुलिस इन सवालों से बचती दिख रही है, जबकि जीरकपुर में जिम चलाने वाले गुरसेवक और कुलविंदर सिंह उर्फ काला खुद को शूटरों का मददगार बता रहे हैं। वहीं, 30 जून को शहर के शराब ठेकों की नीलामी भी होनी है।
विज्ञापन


नहीं आई कोई फिरौती कॉल
सूत्रों के अनुसार, पुलिस शराब कारोबारी अरविंद सिंगला और सेक्टर 9 के शराब ठेकेदार रामअवतार बत्रा से लगातार संपर्क में है। पुलिस जांच में अब तक शराब कारोबारियों के पास ऐसी कोई फिरौती कॉल नहीं आई है। फिलहाल क्राइम ब्रांच, सेक्टर 34 थाना पुलिस, ऑपरेशन सेल सहित अन्य विंग केस को सुलझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और को लिया हिरासत में
पुलिस जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए टीमें पंजाब, हरियाणा समेत अन्य जगहों पर दबिश दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार, दूसरी तरफ पुलिस ने रोशन नाम के शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि रोशन ने भी शूटरों की मदद की है, फिलहाल पुलिस अभी इस केस में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास है दीपू

गैंगस्टर दीपू लॉरेंस बिश्नोई का खास बताया जाता है। यह वही दीपू है, जो साल 2017 में पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल से पुलिस और डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर टीनू नामक अपने साथी को कस्टडी से भागने में मदद की थी। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने दीपू को गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेज दिया था।

कोरोना के चलते बंद हैं डिस्कोबार
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के चलते डिस्कोथेक बंद हैं। गैंगस्टरों के डिस्कोबार से फिरौती मांगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब जब डिस्कोबार बंद हैं तो गैंगस्टरों की नजर शराब व्यवसाइयों पर है। पुलिस की जांच एक तरफ यह भी इशारा कर रही है कि लॉकडाउन के बीच शराब ठेके खुलने पर ठेकेदारों ने मोटी कमाई की थी। अरविंद सिंगला के पंजाब के नवांशहर, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, रोपड़, मोहाली समेत चंडीगढ़ में 16 समेत करीब 500 ठेके हैं, जिसकी वजह मोटी फिरौती हो सकती है।

सेक्टर 9 फायरिंग मामला
बीते मंगलवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय से महज 200 मीटर दूर स्थित शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस को बदमाशों का कुछ खास लीड नहीं मिल सका है। वहीं, बीते वीरवार को पटियाला में हत्या करने वाले आरोपी प्रमोद कुमार से भी पुलिस को सुराग नहीं मिला। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी को पटियाला पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed