फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ganemat Sekhon won gold medal for the second consecutive day

Chandigarh News: गनेमत सेखों ने लगातार दूसरे दिन जीता स्वर्ण पदक

Fri, 01 Dec 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ganemat Sekhon won gold medal for the second consecutive day
चंडीगढ़। शहर की महिला शूटर गनेमत सेखों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। गनेमत ने डेराबस्सी के अंगद वीर सिंह बाजवा के साथ मिलकर स्कीट मिक्सड टीम में पदक जीता। 66वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में किया जा रहा है। इससे पहले गनेमत सेखों ने बुधवार को स्कीट इवेंट के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह गनेमत ने लगातार दूसरे दिन भी स्वर्ण पदक जीतते हुए प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में गनेमत सेखों और अंगद वीर सिंह बाजवा की जोड़ी ने कुल 140 अंक जुटाए। फाइनल में राजस्थान की जोड़ी दर्शना राठौर और अनंतजीत सिंह को 47-41 से मात दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed