फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gandhi Memorial Library and Museum closed from today

गांधी स्मारक लाइब्रेरी और संग्रहालय आज से बंद

Fri, 20 Mar 2020 02:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Memorial Library and Museum closed from today
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के चलते सेक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन की लाइब्रेरी को बंद कर दिया है। फिलहाल 31 मार्च तक लाइब्रेरी बंद रहेगी। इसके साथ ही भवन में बने गांधी म्यूजियम को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांधी स्मारक भवन की लाइब्रेरी में आम दिनों में 70 से 80 लोग आते हैं। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। कोरोना वायरस के सावधानी के कारण कोचिंग सेंटर, हॉस्टल, कॉलेज यूनिवर्सिटी के बंद होने पर लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की संख्या 15 से 20 की रह गई लेकिन एहतियात के तौर पर लाइब्रेरी को बंद किया गया है। गांधी स्मारक भवन में स्थित गांधी म्यूजियम को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस म्यूजियम में गांधी जी की दुर्लभ बचपन से लेकर मृत्यु तक की तस्वीरें हैं। गांधी स्मारक भवन में लगने वाली क्लास को भी बंद कर दिया गया है। गांधी स्मारक भवन में नेचुरोपैथी की 22 मार्च और 29 मार्च को लगने वाली क्लासों को भी 31 मार्च तक को बंद दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी के तौर पर बंद किया : केके शारदा
कोरोना वायरस के लिए सावधानी के तौर पर लाइब्रेरी और नेचुरोपैथी की कक्षाएं स्थगित कर दी गई है। म्यूजियम को भी 31 मार्च तक बंद किया गया है। यह लोगों की लिए सुविधा के लिए किया गया है। जितनी सवधानी बरती जाए उतनी ही बेहतर है।
केके शारदा, अध्यक्ष, गांधी स्मारक निधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed