{"_id":"485f6bcf1eaade014f748eb83d9bcd08","slug":"gambling-two-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते दो पार्षद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलते दो पार्षद गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर
Updated Fri, 05 Sep 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर-नई दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित होटल में वीरवार देर रात छापेमारी में पकड़े गए जुआरियों का नाता सत्ताधारी पार्टी से है। पकड़े गए आरोपियों में दो शिअद पार्षद भी शामिल हैं। इनके पास से नौ लाख 31 हजार 400 रुपये की राशि बरामद की गई है। इनके अलावा नरुला पैलेस का मालिक हरबंस लाल घोनी भी गिरफ्तार लोगों में शामिल है। एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह खख के मुताबिक मामले की पूरी वीडियोग्राफी की गई है और यह छापेमारी ज्वाइंट टीम द्वारा गुप्त सूचना पर की गई है, जिसमें कई अधिकारी शरीक थे।
एसएसपी नरिंदर भार्गव के पास इस हाईप्रोफाइल जुए के बारे में गुप्त सूचना थी, जिसके बाद उन्होंने आईपीएस अधिकारी विवेकशील सोनी, डीएसपी करतारपुर और एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह की एक संयुक्त टीम का गठन किया। इसके बाद करतारपुर मेन रोड पर स्थित होटल में छापेमारी की। पुलिस के आने से कुछ वक्त पहले ही जालंधर का एनआरआई शिब्बू लहौरिया वहां से निकल चुका था। सूत्रों के अनुसार उसने जुए में डेढ़ लाख रुपये की राशि लगाई थी और तीन लाख रुपये बनाकर वहां से जा चुका था।
पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां से 15 लोग जुआ खेलते मिले, जिसमें जंग बहादुर करतारपुर, मनोज कुमार पार्षद (शिअद), गोगी राम निवासी आर्य नगर करतारपुर, पूर्व पार्षद जसविंदर निक्कू (आजाद), जसविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह, संजीव कुमार, शिअद नेता व पार्षद प्रिंस अरोड़ा (पूर्व प्रधान नगर काउंसिल करतारपुर), सुच्चा सिंह दयालपुर, सुनील कुमार चंदन नगर लुुधियाना, रंजीत राजू कपूरथला, नरूला पैलेस के मालिक हरबंस घोनी निवासी गोपाल नगर, विजय कुमार पूर्व पार्षद (पूर्व वाइस प्रधान नगर काउंसिल करतारपुर), परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह निवासी कपूरथला और हर्ष कुमार निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस को नौ लाख 31 हजार 400 की राशि और 17 मोबाइल फोन भी बरामद हुए। सभी आरोपियों को पकड़कर थाना लाया गया और उनकी तलाशी ली गई तो उनकी जेब से 1.67 लाख की राशि मिली। पुलिस ने इस मामले में शिब्बू लहौरिया को भी केस में नामजद कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।