फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   G-20 meeting begins in Chandigarh, Minister of Agriculture and Industry arrives

चंडीगढ़: जी-20 की बैठक में पहुंचे कृषि और उद्योग मंत्री, तोमर बोले- ये गर्व और खुशी का क्षण है

Mon, 30 Jan 2023 10:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 10:27 AM IST
सार

बैठक के बारे में सलाहकार अनु पी मथई और वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव बी पुरुषार्थ ने बताया कि इसमें वैश्विक चुनौतियों पर मंथन होगा। जलवायु परिवर्तन को लेकर इस बार बैठक में चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
G-20 meeting begins in Chandigarh, Minister of Agriculture and Industry arrives
चंडीगढ़ में जी-20 की बैठक में पहुंचे कृषि और उद्योग मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सोमवार से दो दिवसीय जी-20 बैठक शुरू हो गई है। जी-20 की बैठक का उद्घाटन करने के लिए सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस चंडीगढ़ पहुंचे हैं। पहले दिन बैठक में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गर्व और खुशी का क्षण है कि हम जी-20 की अध्यक्षता के तहत देश में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। देश में 50 से अधिक स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, लगभग 2 लाख प्रतिनिधि भारत आएंगे। 

विज्ञापन


जी-20 बैठक में फाइनेंशियल आर्केटेक्चर को लेकर चर्चा करते विभिन्न देशों के प्रतिनिधि।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा जलवायु परिवर्तन को लेकर इस बार बैठक में चर्चा करेंगे। यह वैश्विक स्तर की समस्या है। इसका असर भी सबसे पहले खेती पर पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिक भी ऐसे बीज तैयार कर रहे हैं जो वर्तमान जलवायु के अनुकूल हों। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के लिए भी हम वैश्विक स्तर पर चर्चा करेंगे। मिनी फूड पार्क बनाकर इस व्यवस्था को और तेज करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में शामिल हुए। पहले सत्र में कई विषयों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर की बैठक के बाद शाम को मेहमानों के लिए सुखना लेक पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा। इस दौरान मिलेट्स भोज पर मोटे अनाज से बने व्यंजनों का भी मेहमान लुत्फ उठायेंगे।

हवाओं ने तैयारियों पर फेरा पानी, कहीं बैनर गिरा तो कहीं फटा बैनर

जी-20 बैठक से एक दिन पहले शाम को तेज हवाओं ने तैयारियों पर पानी फेर दिया। मेहमानों के स्वागत के लिए लगाये गए बोर्ड तेज हवाओं के कारण फट गए, तो कुछ नीचे गिर गए। फूलों से बने स्वागत बोर्ड को भी बचाने के लिये पॉलीथिन लगानी पड़ी। सुबह कर्मचारी सभी बोर्ड और बैनरों को ठीक करते दिखे। 

बैठक के लिए नियुक्त की गईं सलाहकार अनु पी मथई और वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव बी पुरुषार्थ ने रविवार को बताया था कि इसमें 21वीं सदी की वैश्विक चुनौतियों पर मंथन कर समाधान की राह तलाशी जाएगी। साथ ही गरीब और कमजोर देशों को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना की स्थिरता और सामंजस्य को बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा होगी।

अनु पी मथई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह जी-20 अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित रखता है। दो दिवसीय बैठक के लिए जी-20 के सदस्यों के अलावा विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 100 प्रतिनिधि चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। बैठक के पहले दिन सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्राएं (सीबीडीसी) अवसर और चुनौतियां विषय पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उद्देश्य देश के अनुभवों को साझा करना है। इन आयोजनों का उद्देश्य वसुधैव कुटुम्बकम के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

जी-20 के वित्त मंत्रियों और गवर्नरों की बैठक बंगलूरू में होगी

इन बैठकों में होने वाले विचार-विमर्श के बाद कुछ प्रमुख एजेंडे तय होंगे। मार्च, जून और सितंबर में भारत की अध्यक्षता में इन बिंदुओं पर चर्चा होगी। इससे पहले इन एजेंडों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न देशों के जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों को भारत बुलाया जाएगा। इनकी पहली बैठक 24 और 25 फरवरी 2023 को बंगलूरू में होगी।


चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय कृषि और उद्योग मंत्री
जी-20 की बैठक का उद्घाटन करने के लिए सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस चंडीगढ़ पहुंचे। दो दिवसीय बैठक के सह अध्यक्ष के रूप में फ्रांस और कोरिया सहभागिता करेंगे। दो दिवसीय बैठक के दौरान भारत की संस्कृति, डिजिटल करेंसी सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed