फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Further raids underway in killing of Dera Sacha Sauda follower Pradeep Singh in Faridkot

डेरा प्रेमी हत्याकांड: दिल्ली स्पेशल सेल ने पटियाला से पकड़े तीन शूटर, दो नाबालिग, आतंकी रिंदा से जुड़े तार

Fri, 11 Nov 2022 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज/अमर उजाला, फरीदकोट/पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज/अमर उजाला, फरीदकोट/पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Nov 2022 02:49 PM IST
सार

2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले की घटनाओं में जमानत पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी प्रदीप कुमार की गुरुवार सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय प्रदीप कुमार अपनी दुकान पर पहुंचे थे कि पहले से ही ताक में घूम रहे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात हमलावरों में से एक दुकान में घुसा और रिवाल्वर से प्रदीप कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Further raids underway in killing of Dera Sacha Sauda follower Pradeep Singh in Faridkot
डेरा प्रेमी हत्याकांड के आरोपी। - फोटो : ANI

विस्तार

फरीदकोट के कोटकपूरा में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को तीन शूटरों को पटियाला के थाना बख्शीवाला इलाके से गिरफ्तार किया है। इनमें से दो नाबालिग हैं, जो रोहतक व भिवानी के रहने वाले हैं। इनकी उम्र करीब 14-15 साल है। तीसरे शूटर की पहचान रोहतक के कलानौर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (26) के तौर पर हुई है। तीन शूटर अभी फरार हैं। इनकी भी पहचान हो चुकी है। इनमें दो पंजाब के हैं और एक हरियाणा का।

विज्ञापन


पकड़े गए शूटरों के कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और पाकिस्तान के खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा से कनेक्शन सामने आया था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों की मानें तो गोल्डी बराड़ के आदेश पर डेरा प्रेमी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके लिए उसने छह शूटर भेजे थे। 
विज्ञापन


डेरा प्रेमी प्रदीप साल 2015 में हुए बरगाड़ी बेअदबी कांड के दो केसों में नामजद था। उसे पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा भी मिली हुई थी। प्रदीप की गुरुवार को उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपनी दुकान खोल रहे थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शूटरों ने प्रदीप पर 55 गोलियां बरसाई थीं। शूटरों के चार ग्रुप ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा व प्रमोद कुशवाह ने बताया कि एसीपी राहुल विक्रम की देखरेख में इंस्पेक्टर विक्रम दहिया, इंस्पेक्टर निशांत व दलीप की टीम इस मामले की जांच में जुटी थी। शूटरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने इनमें से एक शूटर जितेंद्र उर्फ जीतू की पहचान की थी। 

अंबाला में 20 जनवरी, 22 को हुए दोहरे हत्याकांड में रोहतक निवासी जितेंद्र का नाम सामने आया था। दोहरे हत्याकांड से ठीक एक सप्ताह पहले अलीपुर, दिल्ली में प्रमोद बजद की हत्या की गई थी। इसमें अंबाला दोहरे हत्याकांड के आरोपियों अमित बधवार उर्फ मिट्टा व आकाश भालंभिया उर्फ गिट्टी का नाम सामने आया था। इंस्पेक्टर विक्रम दहिया की टीम तभी से जितेंद्र की तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस को गुरुवार रात को सूचना मिली थी कि अनुयायी के हत्या आरोपी बख्शीवाला, पटियाला में छिपे हैं।


गोल्डी का सहयोगी है जितेंद्र 
जितेंद्र जीतू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और काला जठेड़ी गठजोड़ का सहयोगी है। वहीं दोनों नाबालिग सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी अंकिता सिरसा के जरिए गोल्डी से जुड़े हैं। पुलिस इनके पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है। इनके कब्जे से तीन अत्याधुनिक पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं। इन सभी को गोल्डी बराड़ ने एकत्रित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed