फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fresh FIR against Amritpal and associates for possession of illegal weapons

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह और उसके सात सहयोगियों पर नई FIR दर्ज, घर की भी ली गई तलाशी

Sun, 19 Mar 2023 04:43 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Mar 2023 04:43 PM IST
सार

पुलिस ने पहले 23 फरवरी को अजनाला घटना मामले में अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एसएसपी ने कहा कि अमृतपाल के काफिले में शामिल उसके सात साथियों को शनिवार शाम जालंधर के मेहतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Fresh FIR against Amritpal and associates for possession of illegal weapons
अमृतपाल सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतिंदर सिंह ने कहा कि अमृतपाल के सात सहयोगियों को शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि हमने कल रात शस्त्र अधिनियम के तहत एक नई प्राथमिकी दर्ज की। इसमें अमृतपाल मुख्य आरोपी है। इस ताजा प्राथमिकी में सभी सात आरोपी हैं। पुलिस ने शनिवार को अमृतपाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। उसके संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन

 हालांकि अमृतपाल अभी फरार है। 

पुलिस ने पहले 23 फरवरी को अजनाला घटना मामले में अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एसएसपी ने कहा कि अमृतपाल के काफिले में शामिल उसके सात साथियों को शनिवार शाम जालंधर के मेहतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि अजयपाल, गुरवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, सुवीरित सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में इनकी पहचान हुई है। आरोपियों के कब्जे से छह अवैध 12 बोर की बंदूकें और 193 कारतूस मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि हरमिंदर सिंह को एक हथियार और 139 कारतूस के साथ पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि अमृतपाल ने गुरभेज नाम के एक अन्य व्यक्ति के जरिए ये कारतूस खरीदे थे। 


अजनाला कांड में प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देरी के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि अगले ही दिन प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हमें कैसे कार्रवाई करनी है यह हमारा आंतरिक मामला है। इसमें सफल रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है। हम जनता से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। एसएसपी ने कहा कि कार्रवाई के तहत अमृतपाल के पैतृक गांव स्थित घर की भी तलाशी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed