फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free Tiffin Service for Senior Citizens of Mohali

सराहनीय पहलः अब भूखे पेट नहीं सोएंगे बुजुर्ग, मुफ्त पहुंचेगा खाने का टिफिन, ऐसे शुरू हुई सर्विस

Thu, 10 Oct 2019 12:54 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Oct 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Free Tiffin Service for Senior Citizens of Mohali
फाइल फोटो
60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग जो अपने बच्चों या परिवार से अलग रह रहे हैं और खाना आदि बनाने में असमर्थ हैं, ऐसे बुजुर्ग अब रात को भूखे पेट नहीं सोएंगे। अब उनके घर पर ही गर्मागर्म खाने का टिफिन पहुंचेगा। इसके लिए उन्हें किसी तरह का भुगतान आदि भी नहीं करना होगा। इतना ही नहीं वे टिफिन देने आने वाले व्यक्ति से अपना दुख-दर्द भी सांझा कर पाएंगे।
विज्ञापन


यह संभव हुआ है, चंडीगढ़ के एक एडवोकेट अनिल कुमार जोशी के प्रयास से। उन्होंने चंडीगढ़ और मोहाली में यह सेवा शुरू की है। सर्विस को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। एडवोकेट अनिल कुमार जोशी ने बताया कि वह सेक्टर-42 चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। मूल रूप से वे उत्तराखंड के हैं। उनकी पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई। भगवान की कृपा से उनके पास सब कुछ है।
विज्ञापन


ऐेसे में उन्होंने सोचा क्यों न अब समाजसेवा की जाए। जोशी ने बताया कि उन्होंने इसके लिए कोई एनजीओ नहीं बनाया बल्कि अपने स्तर पर यह काम शुरू किया है। टिफिन सर्विस के लिए उन्होंने दो ही शर्तें रखी हैं। एक तो बुजुर्ग की उम्र साठ साल या उससे अधिक की होनी चाहिए। दूसरा जो बुजुर्ग खाना बनाने में असमर्थ हों या बच्चों से अलग रहते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 लोगों को दे रहे हैं टिफिन सर्विस

अनिल जोशी ने बताया कि करीब 12 दिन पहले उन्होंने सर्विस शुरू की थी जिसको शानदार रिस्पांस मिला है। वह अब मोहाली और चंडीगढ़ के 28 लोगों को टिफिन सर्विस दे रहे हैं। मोहाली में उक्त सर्विस बलौंगी व चंडीगढ़ में सेक्टर -15 और रामदरबार तक दे रहे हैं।

आप भी दे सकते हैं अपना सहयोग
अनिल जोशी ने बताया कि लोग उन्हें कह रहे हैं कि वे उनकी पैसे से सहायता करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से विनती है कि वे अपने इलाके में ऐसे बुजुर्गों की पहचान करें जो कि अकेले रह रहे हों। साथ ही उनकी सेवा करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि उन्हें दो तरह के वालंटियर की जरूरत है।

एक तो ऐसे वालंटियर चाहिए जोकि अकेले रहने वाले बुजुर्गों के पास हफ्ते में एक दिन के लिए कुछ समय के लिए जा आएं। दूसरा कुछ वालंटियर ऐसे चाहिएं जो टिफिन उनके घर तक पहुंचा दें। वहीं जो बुजुर्ग टिफिन सर्विस चाहते हैं, वे उनके व्हाट्सएप नंबर 8194872800 पर संपर्क कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed