फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   free medical test service in punjab government hospitals

राहत भरी खबर, सरकारी अस्पतालों में अब फ्री में होंगे 50 टेस्ट

Sat, 21 May 2016 11:57 AM IST
महेश कुमार/ब्यूरो, कपूरथला
महेश कुमार/ब्यूरो, कपूरथला Updated Sat, 21 May 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
free medical test service in punjab government hospitals
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें फौरन घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां ममता ने दम तोड़ दिया - फोटो : Demo pic
सरकारी अस्पतालों में उपचार करवाने वालों के लिए बड़ी राहत भरी खबर। अब 50 टेस्ट मुफ्त में किए जाएंगे। एक जून से सरकारी अस्पतालों में यह नियम लागू हो जाएगा। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों को मरीजों के टेस्ट नि:शुल्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों के लिखित आदेश भी अस्पताल प्रबंध को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन टेस्टों में से मलेरिया, डेंगे और एचआईवी से संबंधित सात टेस्ट पहले से ही अस्पतालों में नि:शुल्क किए जा रहे हैं। जबकि शेष 43 टेस्टों में से एचबीसी एजी व एचसीवी टेस्ट के दाम 150 रुपये प्रति टेस्ट सरकारी अस्पतालों में वसूले जा रहे हैं और बाकी टेस्ट करीब 10 से 30 रुपये में हो रहे हैं। अब ये सभी 50 टेस्ट सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त होंगे। इनमें  एक्स-रे, अल्ट्रा साउंड और बल्ड की सुविधा शुमार नहीं है।
विज्ञापन

एक जून से फ्री में होंगे ये सभी टेस्ट

free medical test service in punjab government hospitals
कैंसर के मरीजों का आधुनिक मशीनों से होगा इलाज - फोटो : demo pic
एक जून से  सरकारी अस्पतालों में एचबी, टीएलसी, डीएलसी, मलेरिया प्रासाइट, ईएसआर, सीबीसी, बल्ड ग्रुप, प्लेटलेट्टस काउंटिंग, ब्लड यूरिया, एसजीओटी, एसजीपीटी, यूरिक एसिड, एचडीएल, ब्लड शूगर, मलेरिया, एचसीवी, यूरिन कल्चर, स्टूल केस्ट्रोल, वीडीआरएल, आरए, एचबीएसएजी, विडाल, पस, यूरिन कंप्लीट, डेंगू, एचआईवी, यूरीन प्रेगनेंसी, एस कैल्श्यिम, टीआरबीसी, एस टोटल प्रोटीन, एलकालाइन फासफेट्स  एस अल्बूमिन, ब्लड यूरिया आदि नि:शुल्क होंगें। पहले  एचबी, टीएलसी, डीएलसी, मलेरिया, बीटी, सीटी टेस्ट आदि 10-10 रुपये,  ईएसआर, 20 रुपये, प्लेटलेट्स काउंट 20 रुपये, ब्लड यूरिया 25 रुपये,  एलकालाइन फासफेटस 30 रुपये, एस टोटल प्रोटीन टेस्ट 15 रुपये, एस कैल्श्यिम 30 रुपये, आरए टेस्ट 50 रुपये, विडाल 40 रुपये, यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट 30 रुपये, एचसीवी टेस्ट 150 रुपये और एचबीएस एजी 150 रुपये में हो रहे हैँ। स्वास्थ्य विभाग ने काला पीलिया के डेढ़ लाख वाले इंजेक्शन का विकल्प गोली के रूप में देने की तैयारी कर दी है। यह गोली 4600 रुपये में मिला करेगी।

कर्मियों और बीपीएल परिवारों को पहले से मिल रही सुविधा

free medical test service in punjab government hospitals
स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके कई एमबीबीएस डॉक्टरों को दोबारा वहीं सेवाएं देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
पंजाब सरकार व सेहत विभाग ने पहले से ही सरकारी मुलाजिमों, बीपीएल परिवार, आरएसबीवाई, बीपीएसएसबीवाई कार्डधारकों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है।  इसके अतिरिक्त प्रेग्नेंट महिला के सभी टेस्ट, 1 साल के नर बच्चे और पांच साल के मादा बच्चे के सभी टेस्ट फ्री किए जा रहे हैं।

कुछ लोग इस फ्री टेस्ट की सुंविधा को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोड़कर भी देख रहे हैं। सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. रोशन लाल ने एक जून से 50 टेस्ट नि:शुल्क किए जाने के सरकारी आदेशों का पत्र मिलने की बात कबूली है। उन्होंने कहा कि पत्र पहुंच चुका है।

इसे लागू करने की जरूरी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। आगामी एक जून से यह सुविधा सरकारी अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आने वालों को मिलने लगेगी। किसी विशेष वर्ग की सुविधा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आदेश नहीं लिखा है। यह सुविधा सभी के लिए शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed