फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free hold flats not sold, CHB will reduce the price by 15 percent

Chandigarh: फ्री होल्ड के बावजूद नहीं बिकी आवासीय संपत्तियां, अब सीएचबी ने 15 फीसदी कम करेगा दाम

Mon, 08 Aug 2022 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 02:15 AM IST
सार

सीएबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने बताया कि सभी संपत्तियों की सूची तैयार की जा रही है ताकि उन्हें अगली नीलामी में शामिल किया जा सके।

विज्ञापन
Free hold flats not sold, CHB will reduce the price by 15 percent
chandigarh housing board

विस्तार

फ्री होल्ड करने के बावजूद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) अपनी कई आवासीय संपत्तियों को नहीं बेच पा रहा है। पिछली ई-नीलामी में एक भी व्यक्ति ने रुचि नहीं दिखाई थी इसलिए अब बोर्ड ने सभी संपत्तियों के दाम 15 फीसदी कम करने का फैसला लिया है। इसके तहत इंदिरा कॉलोनी के जिस फ्लैट (कैट-4) की कीमत पहले 34 लाख थी अब 28.10 लाख रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन


संपत्तियों के लिए बेहतर रिस्पांस न आने के चलते बोर्ड बैठक में इन संपत्तियों का आरक्षित मूल्य कम करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद आरक्षित मूल्य करीब 15 प्रतिशत कम करने पर सहमति बनी। बोर्ड इस नीलामी में 30 नए ईडब्ल्यूएस, वन-बीएचके और टू-बीएचके फ्लैट्स को भी रखने जा रहा है, जो सेक्टर-51, 63, 49, 26 और सेक्टर-38 वेस्ट में मौजूद हैं। ये सभी पहली बार ई-नीलामी में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। सीएबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने बताया कि सभी संपत्तियों की सूची तैयार की जा रही है ताकि उन्हें अगली नीलामी में शामिल किया जा सके। इस बार आवासीय और व्यावसायिक दोनों संपत्तियों के आरक्षित मूल्य को 15 फीसदी कम किया जाएगा, ताकि लोगों ज्यादा नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाम कम कर 99 व्यावसायिक संपत्तियों को भी बेचेगा बोर्ड

सीएचबी 99 व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी करने जा रहा है। इस बार इनका आरक्षित मूल्य 15 प्रतिशत तक कम किया जाएगा। बोर्ड 16 अगस्त से ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरु कर सकता है। यशपाल गर्ग ने बताया कि वह व्यावसायिक संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 15 प्रतिशत कम करने जा रहे हैं, जिससे उन्हें नई ई-टेंडरिंग में बेहतर रिस्पांस की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग में पुरानी आवासीय संपत्तियों को भी रखा जाएगा। आवासीय सभी संपत्तियों को फ्री होल्ड पर बेचा जाएगा जबकि 99 व्यावसायिक संपत्तियों की लीज होल्ड पर नीलामी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed