फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free boating in Sukhna Lake Tiranga rally in Chandigarh Independence Day 2025 see video

चंडीगढ़ में चढ़ा देशभक्ति का रंग: सुखना लेक पर तिरंगा थीम में सजी 125 नावों की रैली, फ्री बोटिंग

Wed, 13 Aug 2025 09:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 13 Aug 2025 09:07 PM IST
सार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में देशभक्ति का रंग चढ़ गया है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत बुधवार को सुखना लेक पर तिरंगा थीम में सजी 125 नावों की रैली निकाली गई। 

विज्ञापन
Free boating in Sukhna Lake Tiranga rally in Chandigarh Independence Day 2025 see video
रंग बिरंगे गुब्बारों से सजी बोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंग गया है। शहर के बाजार से लेकर इमारतें और चौराहों को भी तिरंगे से सजाया गया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को सिटको ने चंडीगढ़ की लाइफ लाइन सुखना लेक पर बोट रैली का आयोजन किया। खास बात यह थी कि बुधवार को सुखना लेक पर बोटिंग भी फ्री थी। यहां आने वाले पर्यटकों ने फ्री बोटिंग का भी लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूटी के मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने अपनी पत्नी रचना वर्मा के साथ किया। इस अवसर पर चेयरमैन सिटको स्वप्निल एन नाइक, प्रबंध निदेशक हरी कल्लिकट व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


राजीव वर्मा ने दो क्रूज, 125 लक्जरी और पैडल बोट व शिकारा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगे रंगों से सजी इन नावों ने देश की एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद अतिथियों ने क्रूज पर सवार होकर लेक के बीच पहुंचकर सैकड़ों तिरंगे गुब्बारे उड़ाए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस का विशेष केक भी काटा गया। उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) के कलाकारों ने भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन




सिटको ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत होटल माउंट व्यू और होटल शिवालिक व्यू में खाने पर 25 फीसदी की छूट और सभी होटलों में विशेष इंडिपेंडेंस डे थाली की घोषणा भी की। इसके साथ ही सिटको और दीपिकएम प्रोडक्शन की ओर से फोटो मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक फोटोग्राफरों ने बोट रैली और तिरंगा गुब्बारा उड़ान के नजारों को अपने कैमरे में कैद किया। विजेताओं की घोषणा 19 अगस्त को होगी और बेहतरीन तस्वीरें विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रदर्शनी में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखना लेक पर लहराया 100 फुट तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे लोग
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा ने सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुखना लेक पर तिरंगा यात्रा निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा के नेतृत्व में हुई इस यात्रा में 400 से अधिक लोग शामिल हुए। 100 फुट लंबा तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा।


भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजते कार्यक्रम में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने तिरंगा लहराया और देशभक्ति गीत गाए। भाजपा नेताओं ने इसे राष्ट्रीय एकता और गर्व का प्रतीक बताते हुए अभियान को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने कहा कि चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आह्वान किया था। अब यह सपना एक विशाल तिरंगा सुनामी का रूप ले चुका है, जो पूरे देश में लहर रही है। इस अवसर पर एससी मोर्चा अध्यक्ष अमित खैरवाल व उनकी टीम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद अंसारी व उनकी टीम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पंचाल, भाजपा प्रदेश सचिव मनीष शर्मा और मनोनीत पार्षद गीता चौहान उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed