फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with Nepali Boys on Name of Recruitment in Indian Army, Police Arrest Two Scoundrels

नेपाली युवकों को भारतीय सेना में भर्ती कराने का झांसा देने वाले दो शातिर गिरफ्तार, ठगे 12 लाख

Mon, 04 Feb 2019 10:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 Feb 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Fraud with Nepali Boys on Name of Recruitment in Indian Army, Police Arrest Two Scoundrels
दो शातिर गिरफ्तार
भारतीय सेना में भर्ती कराने के नाम पर नेपाल के कई लोगों से लाखों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नारंग थापा और कृष्ण बहादुर थापा नेपाल के ही रहने वाले हैं। पुलिस को दी शिकायत में नेपाल के बागदुला निवासी पदम भंडारी ने कहा कि वह दसवीं पास है और नेपाल में प्राइवेट बस ड्राइवर है।
विज्ञापन


उसी के क्षेत्र में रहने वाले नारंग थापा ने उसे बताया कि सेना में भर्ती चल रही है और उसका एक दोस्त देहरादून निवासी कृष्ण बहादुर थापा सेना में कर्नल है। वह उसकी नौकरी सेना में लगवा देगा। नारंग उसे और प्रकाश शर्मा, अशीष आदि को लेकर अंबाला कैंट दो माह पहले आ गया। नारंग ने उसे सेना में खुद को कर्नल बताने वाले केबी थापा से मिलवाया। इस दौरान उनसे ढाई-ढाई लाख रुपये मांगे गए। इस तरह उन्होंने नारंग और कृष्ण को 12 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

नेपाल से पैसे लेकर आए पीड़ित

पदम ने बताया कि पैसे लेने के लिए वे नेपाल गए और वापस अंबाला आए। इस दौरान उन्हें 14 गोरखा रेजीमेंट में ट्रेनिंग के बारे में पत्र भी दिया गया। इस बीच नारंग व कृष्ण अक्सर होटल में आते-जाते रहे। दोनों ने बार-बार पूछने पर होटल में आकर उन्हें आर्मी की वर्दी की किट भी दी। वे जिस होटल में ठहरे थे वहां उन्हें गांव के ही संजू खनल, रोबिन गिरी, निर्मल पौखरैल भी मिले। उन्होंने बताया कि उन्हें भी सेना में नौकरी लगवाने के लिए बुलाया है।

पदम ने कहा इससे उन्हें शक हुआ। उन्होंने जब नौकरी के बारे में पूछा तो नारंग व कृष्ण ने उन्हें धमकियां दीं। उन्होंने राशि वापस मांगी तो वह भी उन्हें नहीं मिली। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत पड़ाव थाना पुलिस से की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि नारंग अंबाला में ही एक होटल में काम करता था।

सेना में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रिमांड पर लेकर आगे तफ्तीश की जाएगी।  
- मनीष कुमार, एसएचओ, पड़ाव थाना, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed