{"_id":"64e5a900ed0d0c1f7b02ad13","slug":"fraud-with-employee-of-punjab-and-haryana-high-court-after-online-order-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा पड़ा बवासीर का इलाज: ऑनलाइन मंगवाया कड़ा, शातिरों ने Any Desk डाउनलोड करवा ठगे डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा पड़ा बवासीर का इलाज: ऑनलाइन मंगवाया कड़ा, शातिरों ने Any Desk डाउनलोड करवा ठगे डेढ़ लाख रुपये
Wed, 23 Aug 2023 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:07 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कार्यरत है। बीते 2 अप्रैल को उन्होंने फेसबुक पर बवासीर का एक विज्ञापन देखा था। इसमें कड़े को पहनने का नुस्खा दिया गया था, जिससे बवासीर की बीमारी ठीक होने का दावा किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक सरकारी कर्मी को फेसबुक पर विज्ञापन देखकर बवासीर के इलाज के रूप में ऑनलाइन कड़ा बुक करवाना काफी महंगा पड़ गया। ठगों ने उन्हें ऑनलाइन आर्डर के नाम पर एनी डेस्क डाउनलोड करवाकर उनके दो बैंक खातों से कुल 1,58,093 रुपये निकाल लिए। साइबर अपराध पुलिस थाने ने सेक्टर-28 सी के रहने वाले इस व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: Chandigarh Court: नेलपेंट दिखाने के बहाने किया था दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, दोषी दुकानदार को 20 साल कैद
शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्हें फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति ने एनी डेस्क डाउनलोड करने को कहा ताकि वह कड़े की बुकिंग और उसकी डिलिवरी ले सके। डिलिवरी के नाम पर आरोपी ने उसे चूना लगा दिया। शिकायतकर्ता के खाते से यह रकम बीते 3 अप्रैल को निकली थी।
विज्ञापन
बवासीर ठीक होने का किया था दावा
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कार्यरत है। बीते 2 अप्रैल को उन्होंने फेसबुक पर बवासीर का एक विज्ञापन देखा था। इसमें कड़े को पहनने का नुस्खा दिया गया था, जिससे बवासीर की बीमारी ठीक होने का दावा किया था। शिकायतकर्ता ने विज्ञापन पर दिए नंबर पर कॉल की और अज्ञात व्यक्ति ने कड़े की बुकिंग करते हुए एक नंबर दिया और कहा कि आर्डर प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर कॉल करें।
शिकायतकर्ता द्वारा कॉल करने पर कॉलर ने प्लेस्टोर से एनी डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा। फिर नंबर पर आया कोड भेजने को कहा, जो आगे भेजा गया। फिर कहा कि संबंधित नंबर पर फोन पे से 2 रुपये भेज दें। शाम तक आर्डर आ जाएगा। एक अन्य नंबर भी उसे दिया और कहा कि शाम 5.30 बजे तक आर्डर न आए तो इस पर कॉल कर लें। अगले दिन शिकायतकर्ता के बैंक खातों से पैसे कटने के संदेश आने लगे। उनके एसबीआई खाते से 49,993 रुपये और इंडियन बैंक से 1,08100 रुपये निकल लिए गए।