फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of Rs 5.30 lakh in the name of work visa

Chandigarh News: वर्क वीजा के नाम पर 5.30 लाख की ठगी

Fri, 23 Aug 2024 06:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5.30 lakh in the name of work visa
चंडीगढ़। वर्क वीजा दिलाने के नाम पर करनाल के युवक से 5.30 लाख रुपये की ठगी हुई है। शिकायतकर्ता सुभाष की शिकायत के बाद सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने मोहाली के सेक्टर- 80 निवासी सतबीर सिंह पर धोखाधड़ी, साजिश रचने और इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सेक्टर- 3 थाना पुलिस आरोपी सतबीर की तलाश कर रही है। सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे वर्क वीजा पर विदेश जाना था। उसकी मुलाकात सेक्टर- 80 निवासी सतबीर सिंह से हुई। सतबीर ने कहा कि उसकी कनाडा में अच्छी जान पहचान है इसलिए वह उसका वर्क वीजा लगवा देगा। वीजा लगवाने के लिए करीब छह लाख रुपए देने होंगे। शिकायतकर्ता ने वीजा लगवाने के लिए 5.30 लाख रुपये सतबीर को दे दिए। रुपये लेने के बाद सतबीर ने न तो वीजा लगवाया और न ही रुपये वापस किए। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने सतबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed