{"_id":"58b47be44f1c1bbd0e830d87","slug":"fraud-charges-punjab-and-sind-bank-retired-senior-manager-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी का आरोप, पंजाब एंड सिंध बैंक का रिटायर्ड सीनियर मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी का आरोप, पंजाब एंड सिंध बैंक का रिटायर्ड सीनियर मैनेजर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 सी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के रिटायर्ड सीनियर मैनेजर अमृतपाल सिंह को डीसी के हस्तक्षेप के बाद पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर सरफेसी एक्ट का गलत इस्तेमाल किया है। इसके अलावा अमृतपाल पर डीसी के सामने नकली दस्तावेज पेश करने, कस्टमर का प्लॉट हड़पने और आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का भी आरोप है। जिससे धोखाधड़ी हुई है वह एम/एस फ्रेगरेंस एग्जीम लिमिटेड कंपनी का मालिक है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पंचकूला के सेक्टर-5 पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर 2009 में पंचकूला के सेक्टर-6 के निवासी प्रीत मोहिंद्र कोहली (शिकायतकर्ता) ने अपनी कंपनी एम/एस फ्रेगरेंस एग्जीम लिमिटेड के लिए और होम लोन के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-17 सी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से करीब एक करोड़ 32 लाख लोन लिया था। बैंक से लोन लेते समय प्रीत मोहिंद्र कोहली ने पंचकूला के सेक्टर-6 के अपने मकान (नंबर 254) को गिरवी रख दिया था।
बैंक से कर्ज लेने के ठीक पांच साल बाद यानी मार्च 2013 में प्रीत मोहिंद्र कोहली की कंपनी के अकाउंट में फंड शॉर्टेज के चलते अकाउंट एनपीए को लेकर नोटिस जारी किए। इस पर प्रीत मोहिंद्र कोहली ने 30 मार्च 2013 को अकाउंट एनपीए होने से पहले बकाया लोन 47 लाख 23 हजार रुपये की जगह अकाउंट में 48 लाख रुपये जमा करा दिए।

एजीएम की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में छापामारी
गिरफ्तार
- फोटो : File Photo
आरोप है कि इसके बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलीभगत कर अकाउंट एनपीए दिखाकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। उन्होंने अकाउंट एनपीए दिखाकर सरफेसी एक्ट का लाभ उठाते हुए पुलिस की मदद से प्रीत मोहिंद्र कोहली की गिरवी रखी गई प्रापर्टी पर कब्जा करने कर कोशिश की। इस पर शिकायतकर्ता कोहली ने डीसी पंचकूला, हाईकोर्ट व पंचकूला पुलिस को बैंक के अधिकारियों की इस धांधली की लिखित शिकायत दी। इसके बाद सोमवार को कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने रिटायर्ड पंजाब एंड सिंध बैंक के सीनियर मैनेजर अमृतपाल सिंह को सेक्टर-5 पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया।
पांच अधिकारियों के खिलाफ दी शिकायत में प्रीत मोहिंद्र कोहली ने चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एजीएम संदीपन शर्मा, सीनियर मैनेजर अमृतपाल सिंह सहित और अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।
एजीएम की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में छापामारी
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 सी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एजीएम कम ब्रांच हेड रहे संदीपन शर्मा की गिरफ्तारी के लिए जब पुलिस ने दिल्ली में छापामारी की तो वह चकमा देकर दिल्ली से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने एजीएम को भगोड़ा साबित करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े बैंक के अन्य अधिकारी भी जल्द गिरफ्तार होंगे।