{"_id":"58f73b1c4f1c1b16388b458b","slug":"fraud-case-filed-against-brother-and-nephews-of-gurugram-mla-umesh-aggarwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले विधायक के भाइयों और भतीजे पर फ्रॉड केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले विधायक के भाइयों और भतीजे पर फ्रॉड केस
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/गन्नौर
Updated Wed, 19 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा विधायक के भाई और भतीजे सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। गुरुग्राम के भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल के भाई राकेश अग्रवाल पर आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर कर्ज देने के बदले एक व्यक्ति की कई कनाल जमीन हड़प ली। पुलिस ने मामले में राकेश अग्रवाल के बेटे दीपक अग्रवाल और भाई हितेश अग्रवाल समेत चार अन्य पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
गुरुग्राम के रहने वाले विजयपाल ने गन्नौर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह प्रापर्टी डीलर है। वर्ष 2011 में उसने जमीन की खरीद के लिए राकेश अग्रवाल व तिलकराज अरोड़ा से 4.62 रुपये प्रति सैकड़ा की ब्याज दर से दो करोड़ रुपये उधार लिए थे। जमानत के तौर पर आरोपियों ने विजयपाल, उसकी मां व उसके भाई आशीष से कोरे कागजात पर साइन करा लिए थे। उनकी पबनेरा स्थित जमीन के मूल कागजात अपने पास रख लिए थे। विजयपाल ने बताया कि उधार ली गई रकम से उसने बिगजोश कंपनी में 35 कनाल 10 मरले जमीन लेकर प्लाट के रूप में बेचने का काम शुरू किया था।
बाद में कुछ और रकम की आवश्यकता पड़ने पर उसने इन लोगों से 78 लाख रुपये फिर उधार लिए, लेकिन इसकी एवज में उससे कई अन्य कागजात पर साइन कराए गए। बाद में उनकी जमीन धोखे से मंजू मलिक, दीपक अग्रवाल और हितेश अग्रवाल व अन्य के नाम करा ली गई। विजयपाल ने इस संबंध में कई वीडियो और ऑडियो की रिकार्डिंग होने का दावा किया। विजयपाल ने आरोप लगाया कि उनकी 113 कनाल से अधिक जमीन हड़प ली है। शिकायत में बताया है कि उसने कुछ कर्ज तो चुकता कर दिया है, जबकि बाद में मंदी के कारण कर्ज नहीं चुका पाया, इस कारण उसके साथ धोखा किया गया।
विज्ञापन
उसने पुलिस से उसकी जमीन वापस दिलवाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में गन्नौर पुलिस ने राकेश अग्रवाल, तिलकराज अरोड़ा, मंजू मलिक, प्रवीन मलिक, दीपक अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, अरुण जैन, गणेश व हेमंत शर्मा के खिलाफ धारा 420, 423, 465, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में राकेश अग्रवाल और कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर