फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four youths killed three seriously injured in collision of two cars on bathinda national highway

बठिंडा नेशनल हाईवे: दो कारों की टक्कर में चार युवकों की मृत्यु, तीन गंभीर घायल

Sun, 08 Aug 2021 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Aug 2021 10:32 PM IST
सार

मिली जानकारी के अनुसार वरना कार में सवार पांच युवक अमृतसर के गुरुद्वारा श्री शहीदा साहिब से माथा टेक कर तरनतारन वापस लौट रहे थे कि इस दौरान अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे 54 के अधीन आते गांव कदगिल में वरना कार की दूसरी तरफ से आ रही वेन्यू कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
four youths killed three seriously injured in collision of two cars on bathinda national highway
दुर्घटनाग्रस्ट कारें - फोटो : amar ujala

विस्तार

बठिंडा नेशनल हाईवे 54 के अधीन आते गांव कदगिल में दो कारों के बीच हुई भयानक टक्कर के दौरान चार युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने चारों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच आरंभ कर दी है। जबकि गंभीर जख्मी हुए तीन युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार वरना कार में सवार पांच युवक अमृतसर के गुरुद्वारा श्री शहीदा साहिब से माथा टेक कर तरनतारन वापस लौट रहे थे कि इस दौरान अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे 54 के अधीन आते गांव कदगिल में वरना कार की दूसरी तरफ से आ रही वेन्यू कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें 4 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अर्शदीप नाम का एक युवक सहित दूसरी कार में सवार दो और युवक गंभीर रूप से  जख्मी हो गए इनमें से एक युवक की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी और वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वरना कार में सवार 5 नौजवान वराणा गांव के रहने वाले थे। जबकि वेन्यू कार में सवार गंभीर जख्मी हुए दो युवक अमृतसर के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed