फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four will win the elections, six will call the assembly session: Saini

चार को जीतेंगे चुनाव, छह को बुलाएंगे विधानसभा का सत्र : सैनी

Sun, 18 Aug 2024 04:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Four will win the elections, six will call the assembly session: Saini
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि भाजपा की सरकार तीसरी बार आ रही है। इतने बड़े निर्णय ऐसे ही नहीं लिए जा रहे हैं। चार अक्तूबर को भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी और छह अक्तूबर को ही विधानसभा का सत्र बुलाकर सभी अध्यादेशों को मंजूरी देंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठ फैला रही है। अच्छा होता कि कांग्रेस नेता झूठ फैलाने के बजाय जनता को ये बताते कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या-क्या काम किए हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि काम उन्होंने किए ही नहीं। जनता कांग्रेस के झूठे वादों को अच्छी तरह समझ गई है, इसलिए चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हमारा मानना है कि तीसरी बार हरियाणा में बहुमत से भाजपा सरकार आ रही है। हम इतने बड़े जन हितैषी फैसले ले रहे हैं, हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए हैं। चार अक्तूबर को भाजपा की सरकार बनते ही विधानसभा में सभी फैसलों को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत से फैसले तो हमने लागू भी कर दिए हैं। अब प्रदेश में आचार संहिता लग चुकी है, इसलिए अब हम कोई फैसला नहीं ले सकते, लेकिन कैबिनेट में जो मुद्दे आए हैं, उन पर निर्णय लेने के लिए चुनाव आयोग के पास भेज रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले दिनों जो फैसले लिए हैं, उनमें से अधिकतर की मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि कैबिनेट की बैठक में विधानसभा का सत्र बुलाए जाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed