{"_id":"6a6d07bbad85d96ae1071a26","slug":"four-teenagers-from-chandigarh-drown-in-the-ganges-while-fetching-kanwar-water-mourning-grips-sector-26-bapudham-colony-chandigarh-news-c-16-1-pkl1086-1085342-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कांवड़ लेने गए चंडीगढ़ के चार किशोर गंगा में डूबे, सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कांवड़ लेने गए चंडीगढ़ के चार किशोर गंगा में डूबे, सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी में पसरा मातम
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरिद्वार में कांवड़ लेने गए चंडीगढ़ के चार किशोर गंगा में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों में बापूधाम कॉलोनी के टैग नंबर-585 निवासी रोहित प्रजापति भी शामिल है। रोहित के छोटे भाई अमित प्रजापति ने बताया कि 30 जुलाई को कॉलोनी के करीब 17-18 युवक और किशोर ट्रेन से हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक से तीन बजे के बीच सभी गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी में फंस गया। उसे बचाने के लिए रोहित गंगा में उतरा, लेकिन वहां दलदल और तेज बहाव के कारण वह भी फंस गया।
अमित ने बताया कि रोहित को बचाने के लिए दो अन्य किशोर भी पानी में उतर गए। उन्हें तैरना नहीं आता था। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में चारों गहरे पानी में फंस गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, रोहित के पिता भवानी दीन प्रजापति पिछले करीब 10 वर्षों से सेक्टर-29 में पराठों की दुकान चलाते हैं। रोहित अपने भाई के साथ पिता के काम में हाथ बंटाता था। साथ ही वह मुक्त विद्यालय से दसवीं कक्षा की पढ़ाई भी कर रहा था। हादसे के बाद परिवार और कॉलोनी के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।