{"_id":"5e4ff3f78ebc3ef3923e2e36","slug":"four-snatchers-including-cab-driver-arrested-chandigarh-news-pkl367233537","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब चालक समेत चार स्नैचर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब चालक समेत चार स्नैचर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने कैब चालक समेत चार झपटमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शहर के अलग-अलग एरिया में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी बरनाला निवासी कैब चालक जसबीर सिंह (29), फिरोजपुर के गुरु हरशाही निवासी कुलविंदर सिंह (20), हिसार के अजय कुमार (22) और मुक्तसर निवासी सोनू (20) हैं।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आई-20 कार से स्नैचिंग करने कुलविंदर और जसबीर खुड्डा लाहौरा के बोटेनिकल गार्डन के पास घूम रहे हैं। सूचना पर सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह टीम के नाका उक्त जगह पर नाका लगाया। इस दौरान धनास की तरफ से आ रही आई-20 कार सवार दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान बीते 11 फरवरी को महिला से स्नैच हुआ मोबाइल आरोपियों के पास से बरामद कर लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने खुलासा किया कि बीते 13 फरवरी को अन्य दो साथियों अजय और सोनू के साथ मिलकर सेक्टर-47 स्थित कांवेंट स्कूल के पास से मोबाइल स्नैच किया था। इसके बाद टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर सोनू और अजय को सेक्टर-45 की रेहड़ी मार्केट से दबोच लिया गया।