फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four MLAs write a letter to Sonia Gandhi demanding expulsion of Minister Rana Gurjit from party

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह: मंत्री राणा गुरजीत को पार्टी से निकालने की मांग, चार विधायकों ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

Wed, 19 Jan 2022 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jan 2022 12:29 AM IST
सार

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में कलह फिर सामने आई है। अब चार विधायकों ने मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है और उन पर पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप लगाया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में चारों विधायकों ने राणा गुरजीत सिंह को पार्टी से निकालने की मांग की।

विज्ञापन
Four MLAs write a letter to Sonia Gandhi demanding expulsion of Minister Rana Gurjit from party
कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राणा के बेटे इंद्रप्रताप की ओर से सुल्तानपुर लोधी से आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा के अगले दिन चार कांग्रेस विधायकों ने राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन्होंने पार्टी हाईकमान को पत्र भेजकर राणा गुरजीत सिंह को पार्टी से निकालने की मांग कर डाली है। अब बेटे के फैसले के चलते राणा गुरजीत सिंह की पार्टी में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

 
दोआबा के चार नेताओं ने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को पत्र लिखकर राणा की कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए निष्कासित करने की मांग की है। इसकी पुष्टि सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेस उम्मीदवार नवतेज सिंह चीमा ने की। उन्होंने बताया कि यह पत्र पार्टी प्रधान को ईमेल के जरिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद राणा गुरजीत सिंह ने अपने बेटे इंद्र प्रताप राणा को सुल्तानपुर लोधी से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। दोआबा के चार बड़े नेता नवतेज सिंह चीमा, भुलत्थ से सुखपाल सिंह खैरा, फगवाड़ा से बलविंदर धालीवाल और जालंधर से बावा हेनरी ने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर राणा गुरजीत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया और उन्हें निष्कासित करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की कटिंग भी संलग्न की हैं। इनमें राणा इंद्र प्रताप ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान किया है। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कपूरथला से प्रत्याशी राणा गुरजीत सिंह पर यह आरोप लगाया गया है कि वह भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खासमखास हैं। 

भुलत्थ क्षेत्र से नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल, जोकि राणा के खासमखास माने जाते हैं, ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। आरोप लगाया गया है कि राणा गुरजीत सिंह फगवाड़ा, भुलत्थ, सुल्तानपुर लोधी और जालंधर के एक विधानसभा क्षेत्र को कमजोर करने के लिए गतिविधियां कर रहे हैं। यह पत्र सोनिया गांधी को भेजा गया है। इसकी एक प्रति राहुल गांधी, पंजाब प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी को भी भेजी गई है।

राणा गुरजीत सिंह ने फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी टिकट के साथ-साथ सुल्तानपुर लोधी से अपने बेटे इंद्र प्रताप राणा के लिए टिकट की मांग की थी। पार्टी हाईकमान ने कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया लेकिन उनके बेटे को नजरअंदाज कर सुल्तानपुर लोधी से दो बार विधायक रह चुके नवतेज सिंह चीमा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed