फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four minor girls missing in Chandigarh, police started search

चंडीगढ़ में चार नाबालिग लड़कियां लापता, पुलिस ने तलाश की शुरू

Fri, 17 Jul 2020 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four minor girls missing in Chandigarh, police started search
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से चार किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है। इनमें से तीन बीते 24 घंटे में लापता र्हुइं हैं। परिजनों की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने गुमशुदगी व अपहरण के तहत मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक किसी का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह मलोया थाने के अंतर्गत रहते हैं। बीते बुधवार को उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई है। घटना के बाद से उन्हाेंने अपने स्तर पर बेटी को काफी तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मलोया थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में सारंगपुर थाने के अंतर्गत रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 9 वर्षीय भतीजी बुधवार को घर के बाहर खेलते-खेलते कहीं लापता हो गई है। पड़ोसियों समेत रिश्तेदारों से पूछताछ में भी कुछ नहीं पता चल सका। सारंगपुर थाना पुलिस ने बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मौलीजागरां की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी बीते बुधवार को अचानक लापता हो गई है। इसके अलावा सेक्टर-36 थाना पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को बीते 10 जुलाई को लापता हो गई है। आरोप है कि अखिल नामक एक युवक उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363 और 366 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने लापता की किशोरियों की फोटो आसपास के थानों में भेजकर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed