फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four illegal drug rehabilitation centers raided in Khanna, 150 people rescued.

Chandigarh News: खन्ना में चार गैरकानूनी नशा मुक्ति केंद्रों पर छापे, 150 छुड़ाए

Fri, 30 Jan 2026 08:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Four illegal drug rehabilitation centers raided in Khanna, 150 people rescued.
-गुरबाणी से जोड़ने के नाम पर बेअदबी का भी आरोप, एसजीपीसी से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मिशन प्रहार के तहत खन्ना पुलिस ने जिले में चार गैरकानूनी नशा मुक्ति केंद्रों पर एक साथ दबिश दी। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में लगभग 150 लोगों को जबरन और अमानवीय हालात में बंद रखने का खुलासा हुआ। सभी को तुरंत रिहा कर सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में सुरक्षित रखा गया।
जांच में पता चला कि ये केंद्र बिना किसी सरकारी अनुमति और प्रशिक्षित स्टाफ के चलाए जा रहे थे। केंद्रों में रहने वालों को उनकी मर्जी के बिना रखा गया और कई जगहों पर साफ-सफाई, दवाइयों और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव था। घुंघराली राजपूता गांव में दो केंद्र थे जहां करीब 90 लोग बंद थे। पीड़ितों ने मारपीट और घर के काम जबरन करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि गुरबाणी से जोड़ने के नाम पर बेअदबी भी हो रही थी।
विज्ञापन

पायल के गोबिंदपुरा में 10 और राड़ा साहिब में 50 से ज्यादा लोग रिहा किए गए। घुंघराली राजपूता के केंद्र से आर्म्स एक्ट का वांछित भगौड़ा भी पकड़ा गया। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि केंद्र संचालकों के खिलाफ कानून की सख्त धाराएं लगाई जाएंगी। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने मौके पर मानसिक और शारीरिक स्थिति की जांच की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के नाम पर किसी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article