{"_id":"57f3f0af4f1c1b893227084f","slug":"four-death-in-mohali-suspected-case-of-dengue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में चार की मौत, डेंगू का शक, सेहत विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में चार की मौत, डेंगू का शक, सेहत विभाग में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली जिले में डेंगू से संदिग्ध चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इसमें दो लोग रिश्तेदारी में मासी भांजा बताए जा रहे हैं। जबकि एक चाय वाला और कुराली के पास के पास रहने वाला व्यक्ति भी शामिल है। इन्हें मिलाकर जिले में डेंगू से पीड़ित लोगों की मौत का आंकड़ा दस पहुंच गया।
जबकि सिविल अस्पताल द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में अभी छह लोगों की डेंगू से मौत बताई गई। नया मौत को कोई मामला नहीं है। जबकि 24 घंटे में डेंगू के 19 व चिकनगुनिया के चार नए केस सामने आए हैं। कुल मिलाकर जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 1061 पहुंच गई है।
मृतक की पहचान साहिल (18) और तबस्सुम उर्फ गुड्डी (45) के रूप में हुई। दोनों रामबाग कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों की पीजीआई में मौत हुई हैं। साहिल की दो अक्तूबर को मौत हुई है। जबकि तबस्सुम की सोमवार देर रात मौत हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि तबस्सुम का बेटा हाशिम और परिवार के दो अन्य नुसहरत और उसका पति हर्ष भी डेंगू से पीड़ित है। दोनों का इलाज शहर के एक सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

24 घंटे में डेंगू के 19 और चिकनगुनिया के 4 नए मरीज आए सामने
Dengue
- फोटो : Demo Pic
साहिल के घरवालों ने बताया कि वह 12वीं पढ़ाई कर रहा था। इसी महीने उसने अपना जन्मदिन मनाया था। वह 28 सितंबर से डेंगू से पीड़ित था। इसके बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भरती करवाया गया। जहां से उसे पहले प्राइवेट फिर सिविल अस्पताल में ले जाया गया।
इसके बाद उसे चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया था। जहां पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि तबस्सुम की हालत काफी खराब चल रही थी। उसके ब्लड सेल खत्म हो कम हो गए थे। उसे भी पीजीआई में रैफर किया गया था। जहां पर सोमवार को उसने आखिरी सांस ली। इसके अलावा बस स्टैंड पर चाय बेचने वाला मोहन सिंह भी बुखार से पीडित था। वह दो से बीमार था। उसकी मौत खरड़ के पास स्थित गांव में बेटी के घर पर हुई।
सीएमओ डा. रणजीत कौर गुरु की प्रतिक्रिया
मोहाली जिला की सीएमओ डा. रणजीत कौर गुरु के मुताबिक मंगलवार शाम को उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में पता चला है कि उनके क्षेत्र के दो मरीजों की डेंगू से मौत हुई है। अभी इन मरीजों का ब्लड रिपोर्ट नहीं मिली है, इसके बाद ही यह तय हो सकेगा कि पीजीआई में उक्त दोनों लोगों की मौत डेंगू से हुई है किसी अन्य रोग से।