फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Coaching Centers Sealed in Chandigarh due to Incomplete Safety Arrangements

चंडीगढ़ में कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, निंबस एकेडमी समेत चार संस्थान किए गए सील

Sat, 03 Aug 2019 12:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 03 Aug 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Four Coaching Centers Sealed in Chandigarh due to Incomplete Safety Arrangements
फाइल फोटो
चंडीगढ़ के एसडीएम (सेंट्रल) नाजुक कुमार ने सुरक्षा मानक पूरे नहीं करने वाले चार कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई की। सेक्टर 15 में प्रवर्तन निदेशालय और पुलिस कर्मियों के साथ कई कोचिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया गया। हिदायत के बाद भी यहां नार्म्स पूरे नहीं होने पर एससीओ 72-73 में निंबस एकेडमी फॉर आईएएस, एससीओ 2 और एससीओ 80-81 को सील किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, कई कोचिंग संचालक टीम आने की सूचना मिलते ही ताला लगाकर भाग निकले। बता दें कि फायर सेफ्टी नार्म्स पूरा नहीं करने पर 68 कोचिंग सेंटरों को एक माह पूर्व नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद कई कोचिंग सेंटर मनमानी कर रहे हैं। एसडीएम का कहना है कि सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


कोचिंग इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी नार्म्स पूरे नहीं किए जाने को लेकर एसडीएम सेंट्रल ने शुक्रवार को सेक्टर-15 में चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत एसडीएम ने कई कोचिंग सेंटरों को चेक किया। चेकिंग के दौरान प्रशासन ने पाया कि कई सेंटरों ने तो नार्म्स पूरा कर लिए हैं और कइयों ने नोटिस देने के बाद भी लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह कि प्रशासन ने यहां के एससीओ 72-73 में निंबस एकेडमी फॉर आईएएस, एससीओ 2 और एससीओ 80-81 में चल रहे 4 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। प्रशासन की ओर से काफी समय से इन इंस्टीट्यूट को एनओसी लिए जाने को लेकर कहा जा रहा था। जिन लोगों ने आवेदन कर रखा है, प्रशासन की ओर से उन्हें समय दिया गया है।

कई इंस्टीट्यूट अब तक आवेदन नहीं कर रहे और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इसे लेकर पुलिस और विभाग के अफसरों ने निरीक्षण किया। जिन लोगों ने एनओसी को लेकर आवेदन कर रखे हैं, उन्हें जल्द सब क्लियर करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान पांच इंस्टीट्यूट ने एनओसी अप्लाई के कागज दिखाए, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़कर दिया गया है।

इन्हें जारी हुआ था नॉर्म्स पूरा करने का नोटिस
फायर सेफ्टी नॉर्म्स को लेकर 68 कोचिंग सेंटरों और इंस्टीट्यूट को सीलिंग किए जाने का आर्डर बीते दिनों जारी किया गया था। इन संस्थानों पर सीलिंग करने की कार्रवाई की जानी है। फायर सेफ्टी के नियमों को पूरा करने और एनओसी को लेकर लेटर जारी किया गया था। जिन इंस्टीट्यूट और सेंटरों ने एनओसी नहीं ली है या आनाकानी कर रहे हैं, उन पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed