फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four arrested in an attack on BJP MLA Arun Narang, police identified 27 people

पंजाब: भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमले के मामले में चार गिरफ्तार, पुलिस ने की 27 लोगों की पहचान

Sun, 28 Mar 2021 09:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in an attack on BJP MLA Arun Narang, police identified 27 people
भाजपा विधायक अरुण नारंग - फोटो : amar ujala
मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमला करने, निवस्त्र करने तथा कालिख पोतने और पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में 27 लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को मलोट दौरे दौरान अबोहर के भाजपा विधायक अरुण नारंग का विरोध कर रहे किसानों ने उनके कपड़े फाड़, निवस्त्र कर दिया था। इस घटना में एसपीएच गुरमेल सिंह, दो कांस्टेबल रंजीत सिंह तथा हरमनप्रीत सिंह को भी चोटे आई थी। 
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने एसपीएच गुरमेल सिंह के बयान के आधार पर सात लोगों को नामजद किया था। जबकि करीब 250-300 अज्ञात पर केस दर्ज किया था। इसके बाद रविवार को वीडियो देखने के बाद अब 20 और लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। अब कुल 27 लोगों की पहचान हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से चार सुरजीत सिंह, नेमपाल सिंह, बलदेव सिंह तीनों गांव बोधीवाला तथा गुरमीत सिंह खुन्नकलां को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी डी सुडरविली ने बताया कि बाकी रहते आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed