फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four arrested for killing youth during gang war

Chandigarh News: गैंगवार के दौरान युवक की हत्या करने वाले चार गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 05:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for killing youth during gang war
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। गांव राजोआणा कलां में शनिवार रात दो गैंग के बीच हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राजन वासी हांस कलां के तौर पर हुई है। मृतक के भाई सतविंदर सिंह की शिकायत पर सुधार पुलिस ने गग्गू उर्फ मैंगल, जस्सा, रवि, टीटू, चरना, अमृत (सभी वासी राजोआणा कलां) और कला माटो वासी हेरां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी दाखा खुद मामले को देख रहे हैं। मामले के जांच अधिकारी के तौर पर थाना सुधार के प्रभारी बलविंदर सिंह को कमान सौंपी गई है। सुधार पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी गग्गू उर्फ मैंगल अभी फरार है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। उधर सुबह से ही मृतक राजन के दोस्त भाई और ग्रामीण थाना सुधार का घेराव करके बैठे रहे। मृतक के परिजन हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही राजन के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने की जिद पर अड़े रहे। डीएसपी जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed