{"_id":"5f7f0e5c8ebc3e9b987d7390","slug":"former-union-minister-vijay-sampla-targets-on-punjab-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला बोले- कैप्टन की छात्रवृत्ति योजना सिर्फ छलावा, 10 को होंगे हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला बोले- कैप्टन की छात्रवृत्ति योजना सिर्फ छलावा, 10 को होंगे हाईवे जाम
Thu, 08 Oct 2020 06:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह झूठ बोल रहे हैं कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति योजना बंद कर दी है। हकीकत में कैप्टन सरकार इस योजना को ईमानदारी से लागू नहीं कर रही है। केंद्र सरकार की यह योजना निरंतर चल रही है।
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार उन्हीं नियमों पर योजना चला रही है, जो नियम मनमोहन सिंह की सरकार में लागू थे। जिस दौरान परनीत कौर मंत्री थीं। पंजाब सरकार विद्यार्थियों को सही समय पर छात्रवृत्ति का वितरण न करके कॉलेजों और विद्यार्थियों के बीच खाई खोद रही है। सांपला ने कहा कि कैप्टन सरकार गरीबों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पर घोटाले कर रही है।
विज्ञापन
दोषी अधिकारियों और मंत्रियों को क्लीन चिट दी जा रही है। अपने फंड से तो कुछ देना दूर की बात जो केंद्र से आया, वह भी लोगों को नहीं मिल रहा है। होशियारपुर में एक प्रेसवार्ता के दौरान सांपला ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह एक नई छात्रवृत्ति योजना शुरू करेंगे, यह महज एक छलावा है। उन्होंने कहा कि सीएम घोटालेबाजों के साथ खड़े हैं। अनुसूचित जाति समाज के संत स्कॉलरशिप के मुद्दे पर 10 अक्तूबर को हाईवे जाम करेंगे, वह इसका समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन