फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Union Minister Shahnawaz Hussain on Gurdaspur defeat

गुरदासपुर उपचुनाव की हार का बदला हिमाचल में लेंगे: शाहनवाज हुसैन

Mon, 30 Oct 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़(अंबाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़(अंबाला) Updated Mon, 30 Oct 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Shahnawaz Hussain on Gurdaspur defeat
शहनवाज हुसैन - फोटो : File Photo
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गुरदासपुर में हुई भाजपा की हार का बदला हिमाचल में कांग्रेस का सफाया करके लेंगे। वे हिमाचल में चुनाव प्रचार पर जाने से पहले नारायणगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस की नहीं बल्कि सुनील जाखड़ जैसी शख्सियत की जीत है। हिमाचल में चुनाव होने जा रहे हैं और यहां पर कांग्रेस का सफाया कर गुरदासपुर की हार का बदला लेंगे। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में मुसलमानों के लिए हिंदुस्तान से अधिक सुरक्षित देश और हिंदू से अच्छा दोस्त कोई और नहीं हो सकता। हाल ही में जीएसटी में किये गए बदलाव क्या संघ के दबाव में किये गए सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार जनता की आवाज पर काम करती है और इन बदलाव को जनहित के संदर्भ में ही देखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Former Union Minister Shahnawaz Hussain on Gurdaspur defeat
शाहनवाज हुसैन - फोटो : File Photo
भाजपा में 20 वर्ष पहले भी दो बड़े मुस्लिम चेहरे सिकंदर बख्त और आरिफ बेग थे। आज भी दो ही बड़े चेहरे मुख्तार अब्बास नकवी व शाहनवाज हुसैन ही हैं, के सवाल पर उन्होंने कहा कि हुसैन और नकवी जैसे हजारों मुसलमान कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े हैं। 

पूरे देश में भाजपा गुजरात मॉडल का उदाहरण देती है लेकिन इस बार गुजरात चुनाव में बाहर के राज्यों से स्टार प्रचारकों को बुलाने के सवाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री का कहना था कि चुनावों में पार्टी कार्यकर्ता, नेता जाते रहे है इसमें कोई नई बात नहीं है। 

उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं 24 कैरेट बिहारी हूं, लेकिन हिमाचल प्रचार के लिए जा रहा हूं। इस दौरान उनके साथ राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अंबाला शहर विधायक असीम गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed