फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former SGPC CA Kohli remanded to five-day custody, records seized.

Chandigarh News: एसजीपीसी के पूर्व सीए कोहली को पांच दिन का रिमांड, रिकॉर्ड जब्त

Fri, 02 Jan 2026 08:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Former SGPC CA Kohli remanded to five-day custody, records seized.
-आने वाले दिनों में शिरोमणि अकाली दल के नेताओं की बढ़ सकती मुश्किल
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहब के 328 पावन स्वरूपों के कथित गायब होने के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व मुख्य लेखा अधिकारी सतेंद्र सिंह कोहली को वीरवार देर रात अदालत में पेश किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच कोहली को छतों से ढककर अदालत लाया गया ताकि उनकी मौजूदगी सार्वजनिक न हो।
पुलिस ने दिनभर की अटकलों के बीच रणनीतिक तौर पर रात 10:30 बजे कोहली की पेशी कराई। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय और तरीका गोपनीय रखा गया। अदालत परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात था, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। अदालत ने सुनवाई के बाद कोहली को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजेंसियां उनसे मामले से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेज और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से पूछताछ करेंगी। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और गंभीरता के साथ की जा रही है, ताकि पावन स्वरूपों के लापता होने की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने कोहली से कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में आगे चलकर शिरोमणि अकाली दल के कुछ नेताओं पर भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले की पड़ताल में वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियों का खुलासा हो सकता है जो एसजीपीसी और राजनीतिक स्तर पर नई चर्चाओं को जन्म देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed