फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab Forest Minister Sangat Singh Giljian nephew Daljeet sent to police remand for four days

Punjab: पूर्व वनमंत्री के भतीजे दलजीत गिलजियां का रिमांड चार दिन बढ़ा, अब होगी बैंक खातों की जांच

Sun, 17 Jul 2022 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/चंडीगढ़ (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/चंडीगढ़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 03:35 PM IST
सार

बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा कि विजिलेंस पहले ही दलजीत सिंह से तीन दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान विजिलेंस को ऐसा कोई सबूत हासिल नहीं हुआ, जिसके लिए दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Former Punjab Forest Minister Sangat Singh Giljian nephew Daljeet sent to police remand for four days
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित निवास से 13 जुलाई को गिरफ्तार पूर्व वन मंत्री संगत सिंह गिलिजयां के भतीजे और वकील दलजीत सिंह गिलिजयां का रिमांड खत्म हो गया। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने उन्हें रविवार को विशेष अदालत में पेश किया। यहां जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एडवोकेट दलजीत सिंह को विजिलेंस की टीम ने विशेष अदालत में पेश किया। विजिलेंस ने अदालत को बताया कि पूर्व वन मंत्री संगत सिंह गिलिजयां के खातों का हिसाब-किताब देखने के अलावा एडवोकेट दलजीत सिंह अधिकारियों के साथ होने वाली रिश्वत की रकम का ब्योरा रखता था। 
विज्ञापन


उन्हें वन विभाग के अधिकारियों के सामने बिठाकर पूछताछ करनी है जिसमें कई सुराग सामने आने की संभावना है। इसके साथ ही एडवोकेट दलजीत सिंह के बैंक खातों की जांच करनी है और यह पता लगाना है कि एडवोकेट दलजीत सिंह पूर्व वन मंत्री संगत सिंह गिलिजयां के पैसों को इधर-उधर करने के लिए किन-किन बैंकों का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस की तरफ से पेश की गई हर दलील का बचाव पक्ष के वकीलों ने पुरजोर विरोध किया और कहा कि विजिलेंस पहले ही एडवोकेट दलजीत सिंह से तीन दिन के रिमांड दौरान पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान विजिलेंस को ऐसा कोई साक्ष्य हासिल नहीं हुआ, जिसके लिए एडवोकेट दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस के अधिकारी उन्हें इसलिए परेशान कर रहे हैं क्योंकि वह पूर्व वन मंत्री संगत सिंह गिलिजयां के खिलाफ दर्ज केस की पैरवी कर रहे हैं।

भतीजे पर ट्री-गार्ड की कमीशन, तबादले और अवैध खनन के पैसे को ठिकाने लगाने का है आरोप
विजिलेंस की टीम ने 13 जुलाई को पूर्व वन मंत्री संगत सिंह गिलिजयां के भतीजे व एडवोकेट दलजीत सिंह को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने पूर्व वन मंत्री गिलिजयां के पद पर रहते ट्री-गार्ड की कमीशन के पैसों का हिसाब-किताब रखा है। इसके अलावा विभाग में अधिकारियों के तबादलों व अवैध खनन से होने वाली कमाई के पैसों को ठिकाने लगाया है।

‘2400 के ट्री गार्ड में ली जाती थी 800 रुपये की रिश्वत’
भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार दलजीत सिंह गिलजियां ने विजिलेंस के सामने बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ में उसने बताया है कि पौधों के ट्री गार्ड की खरीद में 800 रुपये की रिश्वत ली जाती थी। दलजीत गिलजियां ने रविवार को मोहाली कोर्ट में पेशी से पहले विजिलेंस पूछताछ में यह खुलासा किया। विजिलेंस की पूछताछ में दलजीत गिलजियां ने बताया है कि एक ट्री गार्ड 2400 रुपये में खरीदा जाता था, जिसमें से 800 रुपये रिश्वत के तौर पर दिए जाते थे। इसके लिए उसने हिसार (हरियाणा) के एक बिचौलिए बिंदर सिंह को काम पर रखा था, जो उनके लिए रिश्वत के रुपयों को लाता था। 


विजिलेंस ने बिंदर सिंह को शनिवार देर शाम कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां गिरफ्तारी के बाद उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक वन विभाग में धांधली और घूसखोरी मामले में सिर्फ गिलजियां का भतीजा ही सारा काम देख रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed