फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former Punjab CM Amarinder Singh says that Pakistan PM requested him to take Navjot Sidhu in his Cabinet

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा दावा: पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिद्धू को मंत्री बनाने की मुझसे की थी सिफारिश

Mon, 24 Jan 2022 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 04:28 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनसे अनुरोध किया था कि यदि आप नवजोत सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में ले सकते हैं तो मैं आभारी रहूंगा।

विज्ञापन
former Punjab CM Amarinder Singh says that Pakistan PM requested him to take Navjot Sidhu in his Cabinet
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को अपनी कैबिनेट में शामिल करने को कहा था। पाक प्रधानमंत्री की ओर से अनुरोध था कि यदि आप (पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह) सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में ले सकते हैं तो मैं आभारी रहूंगा, वे मेरे पुराने मित्र हैं। अगर वह काम नहीं करेंगे तो आप उन्हें हटा सकते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि सिद्धू को किसी चीज की समझ नहीं है। उनमें गंभीरता का अभाव है। मंत्री बनने के 70 दिनों तक उन्होंने एक भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए। इसके बाद 28 जुलाई को मैंने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू अब भी उस पाकिस्तान के गुण गाते रहते हैं, जिसके फैलाए आतंकवाद ने हमारे देश में हजारों लोगों की जान ली।

विज्ञापन

कांग्रेस नेतृत्व पंजाब की अनदेखी कर रहा

कैप्टन ने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील राज्य है। दुभार्ग्यपूर्ण यह है कि कांग्रेस नेतृत्व आसन्न खतरे को समझना नहीं चाह रहा। उनके कार्यकाल के शुरुआती चार साल में ही एक हजार रायफल, 500 से अधिक पिस्टल, आरडीएक्स की कई खेप ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई। पंजाब पुलिस ने मुझे बताया कि ये खेप एक निश्चित स्थान पर भेजी जाती थी। पंजाब को अशांत करने की लगातार कोशिश हो रही है। इस खतरे को समझने और इससे निपटने के लिए पूर्व और मजबूत तैयारी की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


सिद्धू को कहा, दिमागी तौर पर संतुलित कैसे हो सकते हैं

सिद्धू पर निशाना साधते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति दावा करता हो कि वह हर दिन एक घंटा सुबह और एक घंटा शाम ईश्वर से सीधे बातें करता है, वह दिमागी तौर पर संतुलित कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सिद्धू पाकिस्तान जाकर वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान और जनरल बाजवा के साथ चाहे जितनी भी झप्पियां डालें, लेकिन उससे शांति नहीं लाई जा सकती। न ही देश के लोग ही इस बात को स्वीकार कर पाएंगे, जबकि हमारे सैनिक आए दिन मारे जा रहे हों। उन्होंने कहा कि यदि ताजा आंकड़े ही लिए जाएं तो पता चलता है कि 2017 से अब तक अकेले पंजाब के रहने वाले 83 फौजियों की मौतें पाकिस्तानी फायरिंग में हुई हैं।

पंजाब मॉडल बकवास

कैप्टन का कहना है कि असल पंजाब मॉडल वो है जो प्रदेश के भविष्य के लिए अच्छा है। सिद्धू और चन्नी द्वारा प्रचारित पंजाब मॉडल को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों तो पंजाब के विषय में सोच भी नहीं सकते।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed