फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former PM Shastri's son asked for ticket from Kurukshetra

Chandigarh News: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे ने कुरुक्षेत्र से मांगी लोकसभा की टिकट

Fri, 09 Feb 2024 03:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Former PM Shastri's son asked for ticket from Kurukshetra
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे ने कुरुक्षेत्र से मांगी लोकसभा की टिकट, दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक से नहीं किया आवेदन
विज्ञापन

-गुरुग्राम में रहते हैं सुनील शास्त्री, सर्वे के बाद कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से कांग्रेस की टिकट के लिए दावा जताया है। सुनील शास्त्री उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और फिलहाल गुरुग्राम में रहते हैं। हालांकि, कुरुक्षेत्र से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के चुनाव लड़ने की अटकलें थी, लेकिन इन दोनों ने पार्टी के पास कोई आवेदन नहीं किया है। यहां पर सतविंद्र संधु, निलय सैनी और पिछड़ा वर्ग के नेता अनिल सैनी ने आवेदन किया है। वहीं, खास बात ये है कि रोहतक से पूर्व सांसद और मौजूदा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक लोकसभा से आवेदन नहीं किया है, बल्कि उनके अलावा तीन अन्य नेताओं ने दावा जताया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे का नाम आने के बाद कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर रोमांच बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि शास्त्री ने इसके लिए पहले से ही कुरुक्षेत्र में एक सर्वे कराया था, इसके बाद ही यहां से आवेदन किया है।


हिसार लोकसभा : पूर्व मंत्री जेपी
गौरव संपत, पूर्व मंत्री संपत सिंह के बेटे

सिरसा : पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोढ़ी
पूर्व सांसद सुशील इंदौरा

फरीदाबाद : पूर्व विधायक कर्ण दलाल
विजय प्रताप, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप के बेेटे
सुभाष कौशिक

गुरुग्राम : विधायक राव दान सिंह,
विधायक आफताब अहमद
आशीष दुआ, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव
पूर्व एडीजीपी सुभाष यादव

सोनीपत : पूर्व मंत्री धर्मपाल मलिक
पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया
पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना
कर्नल रोहित


रोहतक : सुमित कुमार
ज्योत्सना धनखड़
डा. ओम नारायण पंडित

भिवानी : विधायक राव दान सिंह
पूर्व सांसद श्रूति चौधरी
पूर्व मंत्री बहादुर सिंह


करनाल : पूर्व विधायक भरत छोक्कर , अशोक मेहता
चाणक्य शर्मा पूर्व मंत्री कुलदीप शर्मा के बेटे, धर्मपाल गुप्ता



कुरुक्षेत्र : सुनील शास्त्री, निलय सैनी, अनिल सैनी, एडवोकेट नवजोत

अंबाला : डा. कूपर सिंह, जगमाल सिंह, प्रदीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed