फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Minister Gurpreet Singh Kangar appeared before Punjab Vigilance

Bathinda: पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ विजिलेंस के सामने पेश, आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई पूछताछ

Tue, 21 Mar 2023 04:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Mar 2023 04:48 PM IST
सार

पूर्व मंत्री कांगड़ का कहना है कि विजिलेंस अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं था। मगर वे इस जांच से भागने वाले नहीं हैं। कोई एजेंसी उनकी जांच कर सकती है। उन्होंने कभी ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जो कानून एवं नियमों के विपरीत हो।

विज्ञापन
Former Minister Gurpreet Singh Kangar appeared before Punjab Vigilance
गुरप्रीत सिंह कांगड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह कांगड़ सोमवार को विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों के पास पेश हुए, जहां पर काफी लंबे समय तक कांगड़ से विजिलेंस अधिकारियों ने बारीकी के साथ पूछताछ की।

विज्ञापन


दूसरी तरफ कांगड़ का आरोप है कि विजिलेंस अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं था लेकिन वे इस जांच से भागने वाले नहीं है। कोई भी एजेंसी उनकी जांच कर सकती है। जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बीते दिनों पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता गुरप्रीत कांगड़ को आय से अधिक संपत्ति के मामले में नोटिस भेजकर अपने कार्यालय में पेश होने को कहा था।
विज्ञापन


नोटिस के मिलते ही कांगड़ सोमवार को जिले के विजिलेंस कार्यालय में पेश होने पहुंचे, जहां पर डीएसपी समेत विजिलेंस के अन्य अधिकारियों ने कांगड़ से काफी देर तक पूछताछ की और उनकी संपत्ति का ब्योरा हासिल किया। सूत्रों से पता चला है कि पूर्व मंत्री कांगड़ ने भी बेखौफ होकर विजिलेंस अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि विजिलेंस अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं था। मगर वे इस जांच से भागने वाले नहीं हैं। कोई एजेंसी उनकी जांच कर सकती है। उन्होंने कभी ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जो कानून एवं नियमों के विपरीत हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed