फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former minister Ashu's remand ends

Chandigarh News: पूर्व मंत्री आशु का रिमांड खत्म, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 12 Aug 2024 09:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Former minister Ashu's remand ends
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। करोड़ों रुपये के घोटाले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का पांच दिन का रिमांड खत्म हो गया। उन्हें पुलिस सुरक्षा में माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र पाल सिंगला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पिछले 10 दिनों से आशु से लगातार पूछताछ की जा रही है। ईडी ने आशु को 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था। ईडी के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आशू के पारिवारिक सदस्यों को प्रापर्टी के लिए किन किन लोगों ने पैसा दिया है। ईडी ने उन लोगों की सूची तैयार की है, जिनके खातों से आशू के पारिवारिक सदस्यों को पैसा आया है। अधिकारी कई निवेशकों और फाइनेंसरों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रहे हैं। एलडीपी मामले पर भी अधिकारियों की नजर है। ईडी के अधिकारी आशु के बैंक खातों और विदेशी लेन-देन के रिकॉर्ड पर काम कर रहे हैं। टेंडर घोटाले के अलावा ईडी के अधिकारियों ने अब एलडीपी मामले के रिकॉर्ड भी जुटाने शुरू कर दिए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले की जांच भी शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed