प्लॉट घोटाला: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा नेता मनप्रीत बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
प्लॉट घोटाले में विजिलेंस ने जांच में पाया गया कि मनप्रीत बादल ने वर्ष 2018 से 2021 तक वित्त मंत्री रहते समय राजनीतिक दबाव के चलते माॅडल टाउन फेज 1 में 1560 वर्ग गज के दो महंगे प्लाट कम दाम पर खरीदे थे। इस कारण सरकार को करीब 65 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लॉट घोटाले में फंसे पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ मंगलवार को अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। वहीं, विजिलेंस की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद मुख्य आरोपी मनप्रीत बादल ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। अब मनप्रीत वकील के जरिये जमानत याचिका दायर करेंगे। भूमिगत हुए पूर्व मंत्री की तलाश में मंगलवार को दूसरे दिन भी कर्इ जगह दबिश दी है। इसी बीच, विजिलेंस ने मनप्रीत बादल, पीसीएस अधिकारी व एडीसी बिक्रमजीत शेरगिल और सुपरिंटेंडेंट पंकज के खिलाफ लुक आउट सुर्कलर (एलओसी) जारी कर दिया है ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें। इस मामले में अदालत ने अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को तय की है।
मंगलवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों राजीव कुमार, अमनदीप सिंह और विकास आरोड़ा को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने बताया कि प्लॉट खरीद को लेकर उन्होंने जो कुछ किया, वह मनप्रीत बादल के कहने पर ही किया। मनप्रीत बादल ने बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की थी। इसमें बादल ने प्लॉट लेने संबंधी पूरी योजना के बारे में उनको बताया था। तीनों आरोपियों ने विजिलेंस को स्पष्ट किया कि इसमें उनका अपना कोई मकसद नहीं था।
Punjab | Additional Chief Judicial Magistrate issues warrant of arrest against BJP leader and former State Minister Manpreet Singh Badal.
विज्ञापन विज्ञापन
Vigilance Department conducted a raid at his residence at Badal village in Sri Muktsar Sahib yesterday.
(File photo) pic.twitter.com/bz3QaPyuuQ — ANI (@ANI) September 26, 2023
यह भी पढ़ें: एक और खुलासा: जिस रवि शर्मा के नाम पर पासपोर्ट बनवाकर कनाडा भागा था हरदीप निज्जर, उसकी भी हुई थी हत्या
टीमें दिल्ली और राजस्थान रवाना
फरार चल रहे मनप्रीत बादल, एडीसी बिक्रमजीत शेरगिल एवं सुपरिंटेंडेंट पंकज की तलाश में विजिलेंस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। मनप्रीत बादल की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस की एक टीम दिल्ली और एक राजस्थान रवाना की है।
मनप्रीत की गिरफ्तारी से सामने आएगा सच: सिंगला
शिकायतकर्ता सरूप चंद सिंगला ने कहा कि इस मामले में मनप्रीत बादल की गिरफ्तारी बेहद जरूरी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरा सच सामने आएगा। विजिलेंस की ओर से पकड़े गए तीनों आरोपी सिर्फ मोहरे थे। असली खिलाड़ी तो मनप्रीत बादल हैं।
नजदीकियां बढ़ाने के लिए राजीव, विकास, अमनदीप ने दिया साथ
प्लॉट घोटाले मामले में गिरफ्तार आरोपी राजीव कुमार, विकास अरोड़ा और अमनदीप ने मनप्रीत बादल से नजदीकियां बढ़ाने के लिए उनका साथ दिया। अमनदीप शराब के ठेके पर कारिंदा था, जबकि राजीव और विकास कारोबारी हैं।