फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former CM of Punjab Parkash Singh Badal has given up his pension as former MLA

एलान: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने छोड़ी सरकारी पेंशन, अनुुरोध-इस पैसे को लोगों की भलाई में लगाए पंजाब सरकार

Thu, 17 Mar 2022 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 03:03 PM IST
सार

प्रकाश सिंह बादल पंजाब में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बन गए थे। 27 मार्च 1970 को जब वह पहली बार सीएम बने तब उनकी उम्र 42 साल थी। उनके नाम ही सबसे ज्यादा चार बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी है।

विज्ञापन
Former CM of Punjab Parkash Singh Badal has given up his pension as former MLA
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व विधायक के तौर पर मिलने वाली पेंशन को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं  पंजाब सरकार और विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करता हूं कि पूर्व विधायक के रूप में मुझे जो भी पेंशन मिलती है, कृपया उसका उपयोग पंजाब की जनता के हित में करें। इसे किसी भी हाल में मेरे पास नहीं भेजा जाना चाहिए। लिखित में औपचारिक अनुरोध अलग से भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश सिंह बादल पंजाब में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बन गए थे। 27 मार्च 1970 को जब वह पहली बार सीएम बने तब उनकी उम्र 42 साल थी। उनके नाम ही सबसे ज्यादा चार बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी है। सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड भी बड़े बादल के नाम है। बादल लगातार 10 साल 15 दिन मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा सबसे उम्रदराज सीएम का खिताब भी प्रकाश सिंह बादल के पास ही है। 2017 में जब वह अपना आखिरी कार्यकाल पूरा कर रहे थे, तब उनकी उम्र 89 साल थी। इस बार वे लंबी से चुनाव हार गए हैं। वे विधानसभा चुनाव के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed