फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former CM Bhupinder Hooda says Haryana is lagging behind in income and investment

हुड्डा की प्रेसवार्ता: पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई, कहा- जम्मू तक के लोग शामिल, पुलिस कहां भटकती फिरेगी

Thu, 26 Aug 2021 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 02:25 PM IST
सार

हुड्डा ने कहा कि जो प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय और निवेश में नंबर एक था, आज वो सबमें नीचे खिसक रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि ये मैं नहीं, नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है।
 

विज्ञापन
Former CM Bhupinder Hooda says Haryana is lagging behind in income and investment
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बात-बात पर सीबीआई की जांच बिठाने वाली सरकार पेपर लीक कांड सीबीआई को क्यों नहीं सौंप रही। उन्होंने कहा कि इस मामले में जम्मू तक के लोग शामिल हैं। हरियाणा पुलिस कहां-कहां जांच के लिए भटकती घूमेगी। सरकार के गृह मंत्री स्वयं चाह रहे हैं कि मामला सीबीआई को सौंपा जाए। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि मानसून सत्र में भूमि अधिग्रहण बिल लाया गया। इसके तहत कांग्रेस सरकार के दौरान बनाए गए कानून से किसान हित के प्रावधानों को समाप्त कर दिया गया। नए कानून का मकसद बिना सहमति किसानों की जमीन को पूंजीपतियों के हवाले करना है। 
विज्ञापन


सरकार ने अब 70 प्रतिशत किसानों की सहमति, सेक्शन-4, सेक्शन-6 के नोटिस करने और जमीन के बदले मुआवजे के साथ रिहायशी प्लॉट देने जैसे तमाम नियमों को समाप्त कर दिया है। अब कोई भी क्लेक्टर बिना किसानों की सहमति रातों रात उनकी जमीन का अधिग्रहण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने एक बार फिर ऑलंपिक पदक विजेताओं को डीएसपी नियुक्त करने और नीरज चोपड़ा को सेना में ऑनरेरी कर्नल बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी सरकार के दौरान खुद ऐसा कर चुके हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान पदक लाओ, पद पाओ नीति के तहत 18 खिलाड़ियों को डीएसपी और 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को इंस्पेक्टर व अन्य पदों पर नियुक्ति दी गई थी। उनकी सरकार के दौरान खिलाड़ियों को पद, पैसा और प्रतिष्ठा सब दिया जाता था।


बीबीएमबी में हरियाणा का मेंबर नहीं
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के हित को लेकर सरकार कितनी गंभीर है इसका पता इस बात से चलता है कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हरियाणा का कोई मेंबर ही नहीं है। बिजली का मेंबर पंजाब से होता है और पानी संबंधी हरियाणा से। ऐसे में हरियाणा को उसके हिस्से का पानी ही नहीं मिल पा रहा है। हुड्डा ने कहा, मुझे तो यहां तक जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ऐसा करने जा रही है कि किसी भी राज्य का कोई भी मेंबर बोर्ड में लग सकता है। यदि ऐसा हो गया तो हरियाणा का प्रतिनिधित्व पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed