{"_id":"58a9f69b4f1c1b0970d851be","slug":"former-chief-minister-op-chautala-in-raipurani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम चौटाला पहुंचे रायपुररानी, बोले- नोटबंदी गलत फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम चौटाला पहुंचे रायपुररानी, बोले- नोटबंदी गलत फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
इनेलो कार्यकर्ताओं का जोश देख गदगद हुए चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में करीब 7 हजार गांव हैं और केवल 21 दिन की पैरोल मिली है। मेरी इच्छा थी की हर गांव में जाकर लोगों से रूबरू हो सकूं, लेकिन इतना वक्त नहीं है। यह कहना है इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का। वह पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी के आवास पर और रायपुररानी में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का जोश भी सातवें आसमान पर था जोकि नारों के रूप में देखने को मिला। वहीं आम प्रकाश चोटाला ने भाजपा सरकार की सभी नीतियों को नोट बंदी की नीति की तरह फ्लाप बताया। चौटाला ने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा का सफाया होगा, क्योंकि इनकी नीतियों ने प्रदेश और देश को बर्बाद कर दिया। नोटबंदी सरकार का एक गलत फैसला था, जिससे आम जनता पीड़ित रही।
कार्यकर्ताओं ने जब चौटाला के जिंदाबाद के नारे लगाए तो उन्होंने कहा कि नारे किसी विशेष के नही, बल्कि पार्टी के लगाने चाहिए। क्यों कि जात बड़ी नहीं होती, जमात बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि इनेलो कार्यकर्ताओं की एकजुटता से आज भाजपा और कांग्रेस दोनों चिंतित हैं। साथ ही उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पार्टी छोड़ने वाले गद्दार हैं और गद्दारों को किसी भी सूरत में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा। रायपुररानी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पूर्व सीएम इनेलो जिला महासचिव एवं रायपुररानी पंचायत संगठन के प्रधान शरणजीत काका के परिवार में शादी समारोह में भी आशीर्वाद देने पहुंचे और गढ़ी में भी वर्करों के बीच पहुंचे।