{"_id":"5b7bef8442c792464429e31a","slug":"formar-indian-pm-atal-bihari-vajpayee-ashes-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दो जगहों पर विसर्जित की जाएंगी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां, इस तारीख को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दो जगहों पर विसर्जित की जाएंगी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां, इस तारीख को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Aug 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन दो स्थानों पर होगा। अस्थियों को 163 नदियों में प्रवाहित करने का प्रण लिया गया है।
खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला 22 अगस्त को बहादुरगढ़ से अस्थि कलश ग्रहण करेंगे। 23 अगस्त को अस्थि कलश यात्रा यमुनानगर में हथिनीकुंड व दूसरी यात्रा पिहोवा में पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह पर आमजन एवं सामाजिक-धार्मिक संगठन अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा हरियाणा में दो अलग-अलग मार्गों से होते हुए पवित्र तर्पण स्थान पिहोवा एवं यमुनानगर के हथिनीकुंड में पहुंचेगी, जहां पूरे विधि विधान से विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रोहतक में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि सभा
Atal Bihari Vajpayee
मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, मंत्री, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन की मौजूदगी में बहादुरगढ़ में अस्थि कलश ग्रहण करने के बाद एक अस्थि कलश यात्रा बहादुरगढ़ से खरखौदा (सोनीपत) से पानीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर होते हुए हथिनीकुंड, जबकि दूसरी बहादुरगढ़ से रोहतक, जींद, कैथल होते हुए पिहोवा जाएगी।
इस यात्रा में एक रूट पर खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा दूसरे रूट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अस्थि कलश लेकर निकलेंगे और 23 अगस्त को निर्धारित तर्पण स्थलों पर अस्थियों का विसर्जन पूरे विधि विधान के साथ किया जाएगा। 24 अगस्त को रोहतक में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा।
सोनीपत होते हुए यमुनागनर जाने वाली यात्रा की निगरानी की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल व रोहतक होते हुए पिहोवा जाने वाली यात्रा की निगरानी की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी निभाएंगे।