{"_id":"64c281811b60646dad080a2a","slug":"form-number-six-portal-will-be-opened-again-for-the-benefit-of-chirag-yojana-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-200264-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चिराग योजना के लाभ के लिए दोबारा से खोला जाएगा फार्म नंबर छह का पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चिराग योजना के लाभ के लिए दोबारा से खोला जाएगा फार्म नंबर छह का पोर्टल
विज्ञापन
हजारों बच्चों को मिलेगा लाभ, प्राइवेट स्कूल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की शिक्षा निदेशक से मुलाकात
शुक्रवार से फार्म नंबर छह अपलोड कर सकेंगे स्कूल संचालक
चंडीगढ़। चिराग योजना के लाभ से वंचित हजारों बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग एक बार फिर से प्राइवेट स्कूलों के लिए फार्म नंबर छह का पोर्टल दोबारा खोलने जा रहा है। विभाग शुक्रवार से फार्म नंबर छह भरने के लिए लिंक एक्टिवेट कर देगा, जिसके उपरांत वंचित स्कूलों को चिराग योजना के लिए सीटें अलॉट हो सकेंगी।
हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सेकंडरी शिक्षा निदेशक डॉ. अंशज से मुलाकात की और चिराग योजना के तहत आ रही फार्म नंबर छह की बाधा को दूर करने का अनुरोध किया। कुंडू ने कहा कि फार्म नंबर छह न भरने के कारण प्रदेश भर में कई स्कूलों को चिराग योजना की सीटें अलॉट नहीं हो पाई थी। इसलिए विभाग फार्म नंबर छह को दोबारा खोले ताकि वंचित स्कूलों को भी चिराग योजना के तहत सीटें अलॉट हो सके। इस पर डॉ. अंशज ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फार्म नंबर छह शुक्रवार से खोलने के निर्देश दिए। अब शुक्रवार से प्राइवेट स्कूल संचालक फार्म नंबर छह भर सकेंगे, जिसके आधार पर उन्हें चिराग योजना के तहत सीटें आवंटित हो सकेंगी। इसका सीधा लाभ प्रदेश भर के लाखों बच्चों को मिलेगा और वे भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ सकेंगे। इस मौके पर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र गोदारा के अलावा प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू के साथ प्रदेश महासचिव राजकुमार पाली व सुनील चहल सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।