{"_id":"67d33136ba65a004b60a6605","slug":"forest-fire-broke-out-near-gajan-village-local-people-brought-it-under-control-chandigarh-news-c-87-1-spkl1029-120463-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गझान गांव के पास जंगल में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गझान गांव के पास जंगल में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
विज्ञापन
मोरनी। वीरवार को मोरनी के गांव गझान के पास जंगल में भीषण आग लग गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी थी, लेकिन कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
गांव के लोगों ने स्वयं प्रयास कर आग पर काबू पाया और बड़ी क्षति होने से बचा लिया। इस घटना ने एक बार फिर वन विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय निवासी संदीप शर्मा और दलबीर शर्मा ने बताया कि वन क्षेत्र में आग लगना एक गंभीर समस्या है, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं देते।
आगे न हो ऐसी घटना, पुख्ता इंतजाम हो
मोरनी क्षेत्र का जंगल जैव विविधता से भरपूर है और यहां वन्यजीवों की संख्या भी अधिक है। इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि वन्यजीवों के जीवन के लिए भी खतरा बन सकती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए।